Bagmati river overflowed due to rain in Nepal, flood threat in many districts of North Bihar, नेपाल में बारिश से बागमती नदी उफनाई, उत्तर बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा, मुजफ्फरपुर में कई चचरी पुल बहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल में बारिश से बागमती नदी उफनाई, उत्तर बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा, मुजफ्फरपुर में कई चचरी पुल बहे

बागमती के जलस्तर में रविवार की सुबह करीब दो से ढाई फीट की वृद्धि दर्ज की गई। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बागमती और सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।

Mon, 23 June 2025 11:33 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, औराई, एक संवाददाता
share
नेपाल में बारिश से बागमती नदी उफनाई, उत्तर बिहार के कई जिलों पर बाढ़ का खतरा, मुजफ्फरपुर में कई चचरी पुल बहे

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बागमती और सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बागमती की दक्षिणी उपधारा में पानी का दबाव बढ़ने से अतरार घाट पर शनिवार की रात करीब दस बजे फिर से चचरी पुल बह गया। मुजफ्फरपुर के अलावे सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन लोगों को कर रही है और बाढ़ के परेशानी से निटपने की तैयारी में जुट गई है।

एक सप्ताह पहले इस घाट पर बने चचरी पुल की मरम्मत की गई थी। कटौझा में बागमती के जलस्तर में रविवार सुबह तक 54 सेमी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, रविवार की दोपहर जलस्तर में करीब 30 सेंटीमीटर कमी दर्ज की गई। चचरी पुल के बहने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। इधर, बागमती नदी के तटबंध की मरम्मत को लेकर बांध पर बसे लोगों को खाली करने का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व मुखिया के बेटे की गला रेतकर हत्या,धड़ से अलग किया सिर; बिहार में खूनी कांड

विस्थापितों का कहना है कि वे जाये तो जाये कहां। स्थानीय मो. शमी, मो. शाहिद, सत्यनारायण चौधरी, कौशल राम आदि ने बताया कि यह परेशानी हर साल होती है। चार महीने तक रोजगार का अभाव हो जाता है। लोगों को रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है। उनका कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। बागमती तटबंध उत्तरी व दक्षिणी के बीच 20,000 परिवार विस्थापित हुआ था, इसमें 12000 की आबादी यत्र-तत्र बस गई, लेकिन 8000 की आबादी आज भी बागमती तटबंध के अंदर और बांध पर किसी तरह जीवन बसर कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलियों की गूंज से सहमा बिहार का मुजफ्फरपुर, 2 गुटों के बीच फायरिंग में मर्डर

बागमती के जलस्तर में रविवार की सुबह करीब दो से ढाई फीट की वृद्धि दर्ज की गई। पानी के दबाव के कारण कटरा-पहसौल-यजुआर मुख्य मार्ग में बकुची स्थित बागमती नदी पर बने पीपा पुल का दक्षिणी भाग कई भागों में बंट गया। इस कारण करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा, हालांकि पुल संचालकों द्वारा मरम्मत करने के बाद आवागमन शुरू हो गया। इधर, संभावित बाढ़ से निबटने के लिए अंचल प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीओ मधुमिता कुमारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के खगड़िया में मां-बेटे की हत्या, गोली मारने के बाद हसिआ से गला रेता
ये भी पढ़ें:बिहार में गैंगवार की साजिश? कार में मिले 3200 जिंदा कारतूस; यूपी से आई खेप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।