Peace Meeting in Amba and Kutumba to Ensure Harmony during Bakrid बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील, Aurangabad Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील

अंबा व कुटुंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनीथाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल राज ने की, जबकि कुटुंबा थाना परिसर में थानाध्यक्ष मो....

Sun, 24 May 2026 11:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील

अंबा व कुटुंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी फोटो- 27 मई एयूआर 9 कैप्शन- कुटुंबा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल अधिकारी व बुद्धिजीवी अंबा, संवाद सूत्र। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को अंबा और कुटुंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बैठक का आयोजन

अंबा थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल राज ने की, जबकि कुटुंबा थाना परिसर में थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। थानाध्यक्षों ने कहा कि बकरीद आस्था और त्याग का पर्व है तथा इसे शांति, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार से तय गाइड लाइन पर ही दें जानवर की कुर्बानी

सुरक्षा उपाय

उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सोशल मीडिया पर नजर

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा भड़काउ पोस्ट, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्षों ने कहा कि कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही करें और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। बैठक के अंत में सभी लोगों ने क्षेत्र में शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर शांति, सौहार्द और सामाजिक जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।