BJP Celebrates 12 Years of Modi s Leadership with Hanuman Chalisa and Prayers in Patna भाजपा नेताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की, Patna Hindi News - Hindustan
More

भाजपा नेताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष 15 दिन पूरे होने पर भाजपा ने पटना में पंच शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ कराया। विधायक संजय गुप्ता और प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने हवन और पूजा कर मोदी के दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।

Wed, 10 June 2026 07:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
भाजपा नेताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष 15 दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा पटना महानगर ने पंच शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ कराया। विधायक संजय गुप्ता और प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर के नेतृत्व में हवन, पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और गरीब कल्याण की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना और सम्मान दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा नेताओं ने पीएम के दीर्घायु होने की कामना की

प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा कि सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशेष पूजा से प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी कात्यानी राजन, सुमित, पिंकी यादव, पूनम शर्मा, बैधनाथ रमन, अजय मिश्रा, हीरा सिंह, महाराज महतो, श्याम किशोर शर्मा, रामराज यादव, श्याम सुन्दर रजक, राकेश कुमार, निरंजन सिंह, राजू सिन्हा, पंकज बबलू, संजय ठाकरे आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चास के सिंहवाहिनी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।