मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने की मंदिर में पूजा
सोनपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। लहलादपुर में भी पूजा कर देश की उन्नति और विकास की कामना की गई।

सोनपुर। केन्द्र में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हो गए। इसके साथ ही 4399दिनों की ऐतिहासिक यात्रा के साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल कर लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
'मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल' के ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री एवं आचार्य पवन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा का अनुष्ठान संपन्न कराया । कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार रितेश, शशिभूषण सिंह, घनंजय सिंह, राजीव मुनमुन, संजीव कुमार सिंह, महेश कुमार, ज्ञानसागर सिंह , अविनाश कुमार, दिव्यांशु गौतम, छोटेलाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजन कुमार दास, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार समेत दर्जनों कार्यकताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
लहलादपुर में पूजा-अर्चना
लहलादपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध ढोढनाथ बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की उन्नति, विकास एवं जनकल्याण की कामना की। भाजपा सारण पश्चिमी के जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्रनाथ सिंह, विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह, लहलादपुर मंडल अध्यक्ष अजय राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित कुमार पाण्डेय, महामंत्री कमल रस्तोगी, सहकारिता मंच अध्यक्ष बलिराम पांडे, चितरंजन सिंह, बिरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप सिन्हा सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन