बकरीद पर पुलिस चौकस, अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, 28 मई को बकरीद मनाए जाने की संभावना मनाए जाने की संभावना है। जिले के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा नमाज अदा की जाएगी तथा...

अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, 28 मई को बकरीद मनाए जाने की संभावना फोटो- 24 मई एयूआर 16 कैप्शन- रविवार को कार्यालय में बैठक करते एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ सुशील कुमार व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
बैठक की जानकारी
ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक रविवार को सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह के कार्यालय में आयोजित की गई। एसडीओ संतन कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व 28 मई को मनाए जाने की संभावना है। जिले के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा नमाज अदा की जाएगी तथा परंपरागत रूप से पशुओं की कुर्बानी दी जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा
बैठक में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया गया कि संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 के विभिन्न प्रावधानों के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य इंटरनेट माध्यमों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
आपात स्थिति की तैयारी
बैठक में यह भी बताया गया कि विधि-व्यवस्था की किसी भी स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु जिला, अनुमंडल एवं थाना स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जिला पुलिस, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ के द्वारा लगातार एरिया डोमिनेशन एवं गश्ती अभियान चलाया जाएगा। आपात स्थिति से निपटने हेतु जीवन रक्षक दवाओं के साथ मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और कुर्बानी के अवशेषों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निष्पादन करें। अवशेषों को तुरंत गाड़ने तथा संबंधित स्थलों पर चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का अनुरोध किया गया। बैठक में एसडीपीओ-1 सुशील कुमार, एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, औरंगाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार, औरंगाबाद सदर बीडीओ, सीओ, नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन