भीषण गर्मी से झुलस रहा औरंगाबाद, 43 डिग्री के पार पारा
दोपहर में बाजार सूने, उमसभरी रातों ने बढ़ाई परेशानी; अगले कुछ दिन राहत के आसार नहीं त ऐसे हो जाते हैं कि घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लग्न के मौसम के बावजूद दोपहर में बाजारों में सन्ना

दोपहर में बाजार सूने, उमसभरी रातों ने बढ़ाई परेशानी; अगले कुछ दिन राहत के आसार नहीं फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 13 कैप्शन- गुरुवार की दोपहर अंबा बाजार में पसरा सन्नाटा औरंगाबाद/अंबा, हिटी। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और तेज धूप व लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह 10 बजे के बाद ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और दोपहर तक हालात ऐसे हो जाते हैं कि घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लग्न के मौसम के बावजूद दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है और लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे के अनुसार अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जिससे रात में भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में बाहर निकलने वाले लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए सिर पर तौलिया या कपड़ा रखकर चलते नजर आ रहे हैं। आम लोग दिन में घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक और छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। गर्म हवाओं का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से चार दिनों तक इसी तरह की गर्मी बनी रहने की संभावना है और तापमान में खास गिरावट के संकेत नहीं हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सिर ढंककर रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी ने जिले में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और लोग बारिश या तापमान में कमी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन