42 डिग्री तापमान के बीच हीट वेब की चपेट में नवादा
बिहार के नवादा जिले में गर्मी का सितम जारी है, जहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 24 अप्रैल तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी। अगले 4-5 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को लू से बचने के उपाय सुझाए हैं।

बिहार के दक्षिण-मध्य हिस्सों समेत नवादा जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार, नवादा समेत आसपास के जिलों में तापमान में तल्खी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नवादा यानी दक्षिण-मध्य बिहार सेक्टर में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहने का अनुमान है। विशेष रूप से 24 अप्रैल तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे रात के समय भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
शुष्क मौसम के बीच परेशानियां चरम पर शुष्क मौसम के बीच परेशानियां चरम पर पहुंच जाने की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि अगले 4-5 दिनों तक नवादा जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण-मध्य बिहार के क्षेत्रों में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक तापमान रहने की संभावना जताई गई है। तेज धूप और पछुआ हवाओं के कारण लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे पारा 38 से 40 डिग्री के बीच आ सकता है। हालांकि, तब तक वर्षा की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने और सूती कपड़े पहनने का सुझाव दिया गया है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों में नमी बनाए रखने के लिए उचित सिंचाई का प्रबंध करें। (नवादा से राजेश मंझवेकर)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन