इमामगंज में भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या से का निदान के लिए बीडीओ ने जारी किया मोबाईल नम्बर
फोटो न्यूज इमामगंज, एक संवाददाता इमामगंज में भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक व महत्पूर्ण स्थलों पर पेजयल की समस्या न हो। इसके लिए शहरी क्षेत्र में

इमामगंज में भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक व महत्पूर्ण स्थलों पर पेजयल की समस्या न हो। इसके लिए शहरी क्षेत्र में नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड अंचल, पीएचईडी विभाग से प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि शहर के सार्वजनिक व महत्वपूर्ण स्थानों पर पेजजल की समस्या होने पर सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। शहरी क्षेत्रों में चापाकल या नल जल खराब रहने पर 9110151987 पीएचईडी के जेई से संपर्क कर सकते है। उसके बाद भी निदान नहीं होने पर 9031071479 बीडीओ और 9334052393 पीएचईडी एसडीओ को व्हाट्सअप पर सूचना दे सकते है।उन्होंने
बताया कि जिस जगह पर भूजल की समस्या के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहां पर टैंकर से पानी पहुंचाया जाना है। बताया कि लू लगने पर तत्काल इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वातानुकूलित वार्ड की व्यवस्था की गई है। विशेष परिस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के 9555701533 या 7761031826 पर संपर्क किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन