Free Cool Water Distribution Center Launched in Jamui District Court Amidst Severe Heat भीषण गर्मी में जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क शुद्ध शीतल जल वितरण केंद्र का जिला जज ने किया शुभारंभ, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क शुद्ध शीतल जल वितरण केंद्र का जिला जज ने किया शुभारंभ

जमुई से मनोज तिवारी की रिपोर्ट जमुई। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला न्यायालय,

Fri, 24 April 2026 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
भीषण गर्मी में जिला न्यायालय परिसर में निःशुल्क शुद्ध शीतल जल वितरण केंद्र का जिला जज ने किया  शुभारंभ

जमुई से मनोज तिवारी की रिपोर्ट जमुई। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला न्यायालय, जमुई के पूर्वी एवं पश्चिमी परिसर में निःशुल्क शुद्ध शीतल जल वितरण केंद्र का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया।इस अवसर पर परिवार न्यायालय के न्यायाधीश विकास कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजुश्री सहित अनेक गणमान्य अधिवक्ता एवं विधि व्यवसाय से जुड़े सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।यह पुनीत पहल अधिवक्ता सुमन कुमारी द्वारा की गई है, जो समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस कार्य के पीछे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला विधिज्ञ संघ, जमुई के महासचिव अमित कुमार का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है।इस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरदहा में वर्षों से चल रहा निःशुल्क प्याऊ

जल वितरण केंद्र के प्रारंभ होने से न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजनों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिल रही है। यह व्यवस्था न केवल मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है।उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।