महिलाओं को गुमराह करने को लाया गया महिला आरक्षण बिल: भाकपा माले
हसपुरा के पचरूखिया में भाकपा माले कार्यालय में हुआ आयोजन दिवस में शामिल लोग हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भाक

हसपुरा के पचरूखिया में भाकपा माले कार्यालय में हुआ आयोजन फोटो-23 अप्रैल एयूआर 22 कैप्शन-गुरुवार को हसपुरा के पचरुखिया में भाकपा माले के स्थापना दिवस में शामिल लोग हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस एवं व्लादिमीर लेनिन की 156वीं जयंती मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव कामता प्रसाद यादव ने की। शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देकर और व्लादिमीर लेनिन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के द्वारा जारी संकल्प पत्र का पाठ किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बंगाल सहित अन्य राज्यों में हो रहे चुनाव के मौके पर महिलाओं को गुमराह करने के लिए चालाकी से महिला आरक्षण बिल और साथ में परिसीमन मोदी सरकार के द्वारा सदन में लाया गया। भाकपा माले महिला आरक्षण बिल 2023 को मानते हुए महिला आरक्षण में दलित, अतिपिछड़ी, पिछड़ी जाति के महिलाओं को भी आरक्षित के पक्ष में खड़ी है और भारत में जातीय जनगणना कर परिसीमन कराने के पक्ष में है। कहा कि पीएम इजराइल-अमेरिका द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध पर अपने मित्र देश ईरान के पक्ष में न जाकर मौन साधे हुए हैं और साम्राज्यवादी अमेरिका के आगे नतमस्तक हैं। यही वजह है कि पेट्रोलियम संकट गहराने के कारण भारतीय जनमानस महंगाई और चिकित्सा की मार झेल रही है। पूर्व प्रखंड सचिव दिनेश राम, रामपुकार धामन, कृष्णा भारती, रुना देवी, फूला देवी, गांधी राम, राजेन्द्र महतो, हृदयानंद सिंह, नगर सचिव सह जिला मीडिया प्रभारी बिरजू चौधरी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन