ATS and nia raid six places in nalanda after arms seized from mohammad parvez बिहार में सुबह-सुबह ATS और NIA की रेड, मोहम्मद परवेज से मिले हथियारों के बाद नालंदा में दबिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सुबह-सुबह ATS और NIA की रेड, मोहम्मद परवेज से मिले हथियारों के बाद नालंदा में दबिश

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई कुछ समय पूर्व लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं इलाके से अजीजघाट निवासी मो. परवेज की गिरफ्तारी से जुड़ी है। परवेज के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे, जिसमें AK-47 के कारतूस भी शामिल थे।

Mon, 6 April 2026 09:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, नालंदा
share
बिहार में सुबह-सुबह ATS और NIA की रेड, मोहम्मद परवेज से मिले हथियारों के बाद नालंदा में दबिश

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेरी मोहल्ला में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की संयुक्त टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। सुबह करीब 4:45 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों की करीब 11 गाड़ियों का काफिला पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, टीम ने लहेरी मोहल्ला स्थित एक मकान, रवि ज्वेलरी दुकान और बंदूक दुकान पी.के. गण हाउस में गहन छापेमारी की। सबसे पहले टीम ने संबंधित व्यक्ति के घर की तलाशी ली, इसके बाद ज्वेलरी और हथियार की दुकान में जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिले के कुल 10 स्थानों पर एक साथ की गई, जिनमें इस्लामपुर और चिकसौरा इलाके भी शामिल हैं। बिहारशरीफ में चल रही इस छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी शेख साबिर कर रहे थे। टीम ने संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री को खंगाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आंधी-बारिश से संभल कर रहें, ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट; वेदर रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर एसडीपीओ गौतम कुमार का आज EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई कुछ समय पूर्व लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं इलाके से अजीजघाट निवासी मो. परवेज की गिरफ्तारी से जुड़ी है। परवेज के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे, जिसमें AK-47 के कारतूस भी शामिल थे। इसी मामले की कड़ी में एजेंसियां अब उसके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। इसके अलावा, औरंगाबाद जिले से जुड़े नक्सली अभिजीत यादव के मामले में भी जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और इस छापेमारी को उसी जांच का हिस्सा माना जा रहा है।

फिलहाल, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: पटना में अरुणाचल की महिलाओं को वॉशरूम जाने से रोका; चिंकी बोलकर मजाक उड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।