VIDEO: पटना में अरुणाचल की महिलाओं को वॉशरूम जाने से रोका; चिंकी बोलकर मजाक उड़ाया
पटना स्टेशन के पास कुछ महिलाएं पहले से ही कॉमन रूम में बैठी रहती हैं। उन्हें देखकर मोमो, चिंकी और चीनी जैसे शब्द बोलने लगी। यह बात अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं को नागवार गुजरी। उन्होंने इसका विरोध किया तथा ऐसा कहने से मना किया। वे शौचालय जा रही थीं तभी महिलाओं ने उन्हें रोक दिया।

अरुणाचल प्रदेश से बिहार की राजधानी पटना आई एक डांस टीम की महिला सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पर दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को मोमो, चिंकी और चीनी कहा जा रहा है, जिससे वे नाराज दिख रही हैं। वीडियो में अरुणाचल की महिलाएं यह कहते दिख रही हैं कि क्या तुम्हारे यहां से नार्थ ईस्ट घूमने लोग जाते हैं तो ऐसे ही व्यवहार करते हैं। कुछ महिलाएं उन्हें सार्वजनिक वॉशरूम जाने से भी रोक रही हैं। वे कहती हुई दिख रही हैं कि क्या आपलोग भारतीय हैं। यदि हैं तो परिचय पत्र दिखाइए।
हालांकि इस वायरल वीडियो की लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश से एक डांस टीम पटना में आई थी। यहां काम करने के बाद वे लौट रही थी। स्टेशन के पास कुछ महिलाएं पहले से ही कॉमन रूम में बैठी रहती हैं। उन्हें देखकर मोमो, चिंकी और चीनी जैसे शब्द बोलने लगी। यह बात अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं को नागवार गुजरी। उन्होंने इसका विरोध किया तथा ऐसा कहने से मना किया। वे शौचालय जा रही थीं तभी महिलाओं ने उन्हें रोक दिया।
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जब एक महिला अरुणाचल की महिलाओं से उनका आईकार्ड मांगती हैं तो अरुणाचल की एक महिला कहती हैं कि आप हैं कौन। अरुणाचल की महिलाओं ने इस महिला का वीडियो बनाया। वीडियो बना रही महिला कहती है कि हम अरुणाचल से यहां घूमने आए थे लेकिन ऐसे लोगों की वजह से ही हम घूमने से डरते हैं। हमलोगों को चिंकी बोला जा रहा है।
उनका कहना था कि क्या आप भारतीय हैं। यदि भारतीय हैं तो आईडी कार्ड दिखाइए। इस पर वे भड़क गई। यह वीडियो कहां का है इसका अभी सही पता नहीं चल पाया है पर ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वे अरुणाचल लौटने के लिए जंक्शन या राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन गई थी तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। डीएसपी (मुख्यालय) भास्कर रंजन का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। छानबीन कराई जा रही है।




साइन इन