Dilip Jaiswal new team for Bihar elections see full list of BJP state officials बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, दिलीप जायसवाल की टीम में 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, दिलीप जायसवाल की टीम में 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष

नई टीम में कई पुराने चेहरों को जगह दी गई है। राजेश वर्मा को फिर से महामंत्री बनाया गया है तो एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। ट्रेजर के रूप में राकेश तिवारी पर दिलीप जायसवाल ने भरोसा किया है।

Sat, 31 May 2025 05:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, दिलीप जायसवाल की टीम में 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की नई प्रदेश इकाई का गठन कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल टीम में 5 महामंत्री, 13 उपाध्यक्ष और 14 मंत्री बनाए गए हैं जिनमें कई पुराने चेहरों को नई टीम में जगह दी गई है। राजेश वर्मा को फिर से महामंत्री बनाया गया है तो एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। ट्रेजर के रूप में राकेश तिवारी पर दिलीप जायसवाल ने भरोसा किया है।

नई प्रदेश इकाई में कुल 35 नेताओं को प्रदेश पदाधिकारियों में जगह दी गई है। कुल पांच को नेताओं को महामंत्री, 13 को प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 को मंत्री बनाया गया है। राकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और उनके सहयोग के लिए दो सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये बने प्रदेश उपाध्यक्ष

सिद्धार्थ शंभू, प्रमोद चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, अमृता भूषण, डॉ धर्मशिला गुप्ता, सरोज रंजन पटेल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा, अशोक सहनी, और अनामिका पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

दिलीप जायसवान के महामंत्री

जिन नेताओं को महामंत्री बनाया गया है उनमें शिवेश राम, राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार के नाम शामिल हैं। राजेश वर्मा सम्राट चौधरी की टीम में भी महामंत्री थे।

इन्हें बनाया गया प्रदेश मंत्री

दिलीप जायसवाल ने संतोष रंजन राय, रत्नेश कुमार कुशवाहा, संजय गुप्ता, त्रिविक्रम सिंह, धनरा शर्मा, नन्दलाल चौहान, रीता शर्मा, भीम साहू, अजय यादव, अनिल ठाकुर, ुकेश शर्मा, मनोज सिंह, शोा सिंह, पूनम रविदास को प्रदेश मंत्री बनाया है।

कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष

राकेश तिवारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए आशुतोष शंकर सिंह तथा नितिन अभिषेक को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्षबीजेपी प्रदेश महामंत्री
बीजेपी प्रदेश मंत्रीकोषाध्यक्ष
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।