Ashok Choudhary cried in front of Sonia Gandhi because of Lalu Yadav Nitish minister told the story लालू यादव की वजह से सोनिया गांधी के सामने रोए थे अशोक चौधरी, नीतीश के मंत्री ने बताया किस्सा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव की वजह से सोनिया गांधी के सामने रोए थे अशोक चौधरी, नीतीश के मंत्री ने बताया किस्सा

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने एक इंटरव्यू में उस किस्से का जिक्र किया, जब वो सोनिया गांधी के सामने रोए थे। उन्होने बताया कि सोनिया से मुलाकात के दौरान उन्होने कहा था कि जब तक आरजेडी के साथ रहेंगे तब तक कांग्रेस उभर नहीं पाएगी। इस दौरान वो भावुक हो गए थे, वो बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Tue, 1 July 2025 06:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू यादव की वजह से सोनिया गांधी के सामने रोए थे अशोक चौधरी, नीतीश के मंत्री ने बताया किस्सा

नीतीश सरकार में मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोकर चौधरी ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस से जेडीयू में आने और पार्टी बदलने के सवाल पर एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि वो कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रोए भी थे। दरअसल बात 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद की है। जब अशोक चोधरी बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने 27 सीटें जीती थी। अशोक चौधरी ने बताया कि चुनाव परिणामों के बाद सोनिया गांधी से मिले थे। और कहा था कि जब तक बिहार में लालू यादव के साथ कांग्रेस रहेगी। तब तक राज्य में पार्टी विस्तार नहीं कर पाएगी। इस दौरान वो सोनिया के सामने रोए थे। जिसके गवाह गुलाम नबी आजाद, सीपी जोशी, अहमद पटेल और सोनिया गांधी हैं। हालांकि अहमद पटेल अब नहीं रहे हैं।

अशोक चौधरी ने सोनिया से उस मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि हम लोग 4 सीट से 27 पर आए गए हैं। अब लालू यादव की पार्टी का साथ छोड़ दीजिए। बिहार में हम लोगों को अकेले लड़ने दीजिए। जब अगला चुनाव आए तब आप फैसला कीजिएगा। लेकिन सोनिया गांधी सहमत नहीं हुईं। अब इसके पीछे की वजह क्या है। वो तो नहीं पता। आखिर क्यों उन्होने क्षेत्रीय दल (आरजेडी) से समझौता किया। अशोक चौधरी ने कहा कि इस सिलसिले में उन्होने राहुल गांधी से भी बात की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये MY वाले लोग हैं…एंटी वक्फ रैली में तेजस्वी के शामिल होने पर बोले अशोक चौधरी
ये भी पढ़ें:नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, 2020 में निकली थी बहाली
ये भी पढ़ें:पीके ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर और अशोक चौधरी का झगड़ा बढ़ा, पीके बोले- पता नहीं किससे पंगा ले रहे

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विजन के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि मैंने उनके के साथ काम किया है, उन्होने मुझे मौका दिया। मैं साढ़े चार साल तक बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष रहा। वो अच्छे इंसान हैं, लेकिन अभी तक देश की राजनीति को समझ नहीं पा रहे हैं। इस दौरान अशोक चौधरी ने नीतीश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।