नेउरा स्टेशन : आज मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित
-दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण आज आरा जंक्शन से होगी रवाना, दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से आज रविवार

-दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण आज आरा जंक्शन से होगी रवाना आरा, निज प्रतिनिधि। दानापुर मंडल के नेउरा स्टेशन पर चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से आज रविवार को मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया गया है। इस कार्य के पूर्ण होते ही नेउरा-जाटडुमरी नई ब्रॉड गेज रेललाइन के चालू होने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आज रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण आरा जंक्शन से खुलने और इससे होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसमें कई गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट तो वहीं कई का परिचालन परिवर्तित मार्ग से कराने का फैसला लिया गया है।
इसमें 25 अप्रैल को आनंद विहार स्टेशन से खुल चुकी गाड़ी संख्या. 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन आरा जंक्शन तक ही किया जाएगा। वहीं आरा से दानापुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। इस कारण आज दानापुर से आनंद विहार के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 13257 दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन आरा जंक्शन से ही शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार 25 अप्रैल को को दुर्ग से खुल चुकी 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन आज राजेंद्रनगर टर्मिनल तक ही किया जाएगा। वहीं राजेन्द्रनगर से आरा के बीच यह रद्द रहेगी। लेकिन, आरा जंक्शन से खुलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने समय से दुर्ग के लिए रवाना होगी। इसके अलावा आरा से कामख्या के बीच चलने वाली 13248 कैपिटल एक्सप्रेस का परिचालन आज राजेंद्रनगर टर्मिनल से ही शुरू किया जाएगा, जिस कारण इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जयनगर से आरा के बीच चलने वाली 13225 जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 25 अप्रैल को दानापुर स्टेशन तक किया जाएगा, जो वापसी में 26 अप्रैल को दानापुर से ही जयनगर के लिए रवाना होगी। आज यह आरा से दानापुर के बीच रद्द रहेगी। मेगा ब्लॉक के चलते कई पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन रहेगा रद्द रेलवे की ओर से लिये गये आज मेगा ब्लॉक के कारण कई पैसेंजर गाड़ियों को भी रद्द करने का फैसला किया गया है। इससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 26 अप्रैल को चलने वाली 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर और 63213 पटना-आरा मेमू पैसेंजर पूर्णतः रद्द रहेगी। इसी प्रकार 13209/10 पटना डीडीयू पटना मेमू पैसेंजर व 63225 पटना डीडीयू मेमू पैसेंजर को भी रद्द करने का फैसला लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन