Indian Railways Introduces Special Trains for Increased Passenger Demand उधना से दानापुर एवं जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कल से, Madhubani Hindi News - Hindustan
More

उधना से दानापुर एवं जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कल से

मधुबनी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। उधना से दानापुर और जयनगर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 26 और 27 अप्रैल को चलेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

Fri, 24 April 2026 10:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
उधना से दानापुर एवं जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कल से

मधुबनी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में उधना से दानापुर एवं जयनगर को स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 09007/ 09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल (रविवार) को उधना से 01.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.54 बजे डीडीयू, 09.24 बजे बक्सर, 10.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल (सोमवार) को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.50 बजे आरा, 18.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 01.15 बजे उधना पहुंचेगी ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उधना से दानापुर और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

वहीं गाड़ी संख्या 09021/09022 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26. अप्रैल (रविवार) को उधना से 14.30 बजे खुलकर सोमवार को 20.54 बजे डीडीयू, 22.24 बजे बक्सर, 23.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल (सोमवार) को दानापुर से 04.00 बजे खुलकर 04.50 बजे आरा, 07.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 14.15 बजे उधना पहुंचेगी । वहीं गाड़ी संख्या 09003/09004 उधना- जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-पाटलिपुत्र- हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते ): गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल (रविवार) को उधना से 00.30 बजे खुलकर सोमवार को 06.54 बजे डीडीयू, 11.03 बजे पाटलिपुत्र, 12.40 बजे हाजीपुर, 15.47 बजे समस्तीपुर एवं 17.17 बजे दरभंगा, 18.54 बजे मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे जयनगर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09004 जयनगर- उधना स्पेशल 27 (सोमवार) को जयनगर से 23.00 बजे खुलकर मंगलवार को 01.02 बजे दरभंगा, 02.02 बजे समस्तीपुर, 04.32 बजे हाजीपुर, 06.02 बजे पाटलिपुत्र, 09.51 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 16.30 बजे उधना पहुंचेगी । इसकी पुष्टि मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने की है। झंझारपुर-सकरी के रास्ते जाएगी स्पेशल ट्रेन :गाड़ी संख्या 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल (सुपौल-झंझारपुर-सकरी -जनकपुर रोड-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते ): गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 28 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 20.00 बजे खुलकर 20.45 बजे सुपौल, 22.23 बजे झंझारपुर, 22.45 बजे सकरी, 23.50 बजे जनकपुर रोड, बुधवार को 00.50 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे रक्सौल, 03.40 बजे नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 30 अप्रैल से 16. जुलाई तक प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर शुक्रवार को 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 08.03 बजे निर्मली, 09.30 बजे सुपौल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी । इस स्पेशल में तृतीय वातानूकुलित इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे । गाड़ी संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (सहरसा-सुपौल- निर्मली-झंझारपुर-सकरी-जनकपुर रोड-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते ): गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे खुलकर 19.40 बजे सरहसा, 20.45 बजे सुपौल, 21.45 बजे निर्मली, 22.23 बजे झंझारपुर, 22.45 बजे सकरी, 23.50 बजे जनकपुर रोड, अगले दिन 00.50 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे रक्सौल, 03.40 बजे नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.15 बजे जनकपुर रोड, 06.00 बजे सकरी, 06.25 बजे झंझारपुर, 08.03 बजे निर्मली, 09.30 बजे सुपौल, 10.30 बजे सहरसा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी । इस स्पेशल में तृतीय वातानूकुलित इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में सुहाना हो जाएगा सफर, रेलवे ने किया 18262 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 07 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।