सोगरिया स्टेशन से चल रही है कोटा-पटना एक्सप्रेस
Agra News - रेलवे ने कोटा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते कोटा–पटना एक्सप्रेस की यात्रा के लिए स्टेशन बदल दिया है। 16 अप्रैल से 12 मई तक, ट्रेन सोगरिया स्टेशन से रात 20:40 बजे चलेगी। पटना–कोटा एक्सप्रेस भी इसी अवधि में सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी। यात्रियों से समय की पुष्टि करने का अनुरोध किया गया है।

रेलवे ने कोटा स्टेशन पर जारी पुनर्विकास कार्य के चलते गाड़ी सं. 13238 एवं 13240 कोटा–पटना एक्सप्रेस कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से चलेगी। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन 16 अप्रैल से 12 मई तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से रात्रि 20:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 13237 एवं 13239 पटना–कोटा एक्सप्रेस 15 अप्रैल से 11 मई तक कोटा स्टेशन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वह यात्रा से पूर्व गाड़ी के वास्तविक प्रस्थान एवं आगमन समय की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन