7 trains from Patna cancelled today and tomorrow 10 will run on changed routes mega block for two days काम की बात: आज और कल पटना की 7 ट्रेनें रद्द, 10 बदले रूट से चलेंगी, दो दिन मेगा ब्लॉक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

काम की बात: आज और कल पटना की 7 ट्रेनें रद्द, 10 बदले रूट से चलेंगी, दो दिन मेगा ब्लॉक

नेऊरा स्‍टेशन पर 26 अप्रैल को एनआई कार्य होगा। इसके लिए 25 और 26 अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से शनिवार और रविवार को पटना से खुलने और आने वाली सात पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी, जबकि 10 ट्रेनें को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा।

Sat, 25 April 2026 05:31 AMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
काम की बात: आज और कल पटना की 7 ट्रेनें रद्द, 10 बदले रूट से चलेंगी, दो दिन मेगा ब्लॉक

दो दिन पटना से चलने वाली 7 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि 10 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी। नटेरा से जटडुमरी रेल लाइन जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 18 अप्रैल से प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जा रहा है। वहीं 26 अप्रैल को नेऊरा स्‍टेशन पर एनआई कार्य होगा। इसके लिए 25 और 26 अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से शनिवार और रविवार को पटना से खुलने और आने वाली सात पैसेंजर व मेमू ट्रेनें रद्द रहेगी, जबकि 10 ट्रेनें को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। इसके अलावे कई ट्रेनें को आंशिक समापन व प्रारंभ कर पुनर्निधारित कर और नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी

शनिवार को 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर और रविवार को 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर, 63225 पटना-डीडीयू पैसेंजर, 63213 पटना-आरा पैसेंजर, 63240 डीडीयू-बक्सर पैसेंजर, 13209 पटना-डीडीयू मेमू और 13210 डीडीयू-पटना मेमू रद्द रहेगी। जबकि शनिवार को 03294 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर स्पेशल, 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्स, 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस को डीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते चलाया जाएगा।

इन ट्रेनें का ये रहेगा रूट

वहीं 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस को पटना-जहानाबाद-गया-डीडीयू के रास्ते और 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस, 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस को डीडीयू-गया-तिलैया-किउल के रास्ते चलाया जाएगा। रविवार को 22359 पटना-सीएसएमटी को पटना-जहानाबाद-गया-डीडीयू के रास्ते चलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के रेल यात्रियों की मौज, अब स्पेशल ट्रेनों में नहीं लगेगा एक्स्ट्रा किराया
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के 68 गांवों में बसेगी तिरहुत टाउनशिप, जमीन मालिकों को भी हिस्सेदारी

25 अप्रैल को 63219 दानापुर-बक्सर पैसेंजर को दानापुर से, 63232 बक्सर-पटना पैसेंजर को बक्सर से, 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को पाटलिपुत्र से, 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर को सासाराम से 25 अप्रैल को, 13250 भभुआ रोड-पटना एक्सप्रेस 26 अप्रैल को भभुआ रोड से, 63234 डीडीयू-पटना मेमू पैसेंजर 26 अप्रैल को डीडीयू से, 22311 गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 26 अप्रैल को गोड्डा से, 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 अप्रैल को दानापुर से, 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर 26 अप्रैल को पटना से और 03251 दानापुर-एसएमभीबी स्पेशल 26 अप्रैल को दानापुर से बदले हुए समय पर खुलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सबसे बड़ी होगी पाटलिपुत्र टाउनशिप, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड भी गुजरेगा

इन ट्रेनों का बदला समय

वहीं 25 अप्रैल को 22362 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस को डीडीयू और बिहटा के बीच 45 मिनट, 25 अप्रैल को 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को बख्तियारपुर और दानापुर के बीच 60 मिनट, 25 अप्रैल को 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को बक्सर और बिहटा के बीच 30 मिनट और 26 अप्रैल को 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस को बख्तियारपुर और दानापुर के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। आपको बता दें 26 अप्रैल को नेऊरा स्‍टेशन पर एनआई कार्य होगा। इसके लिए 25 और 26 अप्रैल को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।