Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: चुनाव आयोग अब 'गोदी आयोग' बन गया है, वोटर अधिकार यात्रा में बोले तेजस्वी यादव
Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: राहुल गांधी के साथ कांग्रेस और महागठबंधन के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर ही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल नजर आ रहे थे। राहुल गांधी के साथ पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार नजर आ रहे थे।

Rahul Gandhi" data-vars-link-type="Auto" data-vars-page-type="story">Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। कटिहार के बाद रविवार को राहुल गांधी पूर्णिया जिले में नजर आए। पूर्णिया जिले में ही राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने रात को आराम किया था। इसके बाद पूर्णिया जिले से यात्रा की शुरुआत हुई है। राहुल गांधी यहां अलग अंदाज में भी नजर आए। राहुल गांधी यहां सड़क पर मोटरसाइकिल चलाते नजर आए हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस और महागठबंधन के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर ही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल नजर आ रहे थे। राहुल गांधी के साथ पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार नजर आ रहे थे।
इस यात्रा में शामिल महागठबंधन के विभिन्न नेताओं ने अररिया पहुंचने के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया। लगभग सभी नेताओं के निशाने पर चुनाव आयोग ही रहा। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को 'गोदी आयोग' तक कह दिया। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में एसआईआर वोट चोरी का तरीका है और वो यह होने नहीं देंगे। राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ का आरोप भी लगाया। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद ही अपनी छवि खराब कर ली है।
Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE - :
Rahul Gandhi LIVE: 14:00 PM - राहुल के साथ रहने से तेजस्वी की भाषा अमर्यादित हो गई- रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेबुनियाद आरोप लगाकर बिहार में लोगों को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौई चुनाव जीत जाते हैं तो आयोग ठीक रहता है, और वह हार जाते हैं तो चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। रविशंकर प्रसाद रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के संग रहते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की भी भाषा अमर्यादित हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी
Rahul Gandhi LIVE: 13:51 PM - वोटर अधिकार यात्रा में दिख रहा उत्साह- के.सी. वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "बिहार में जो यात्रा(वोटर अधिकार यात्रा) हो रही है, उसमें आप लोगों का उत्साह देख सकते हैं, जिससे हमें इस मुद्दे में बहुत ऊर्जा मिलती है। चुनाव आयोग के साथ मिलकर सरकार द्वारा मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी का एक वास्तविक मुद्दा हम उठा रहे हैं। अब वे SIR ले आए, इसमें 65 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट भी मामलों की सुनवाई कर रहा है, ऐसे में जहां भी यात्रा जा रही है लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठा रहे हैं उसमें सच्चाई है, इसीलिए ये यात्रा इतनी बड़ी हो गई है।"
Rahul Gandhi LIVE: 13:24 PM - बिहार में SIR वोट चोरी करने का तरीका- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग की पोजिशन आपको स्पष्ट दिख जानी चाहिए। मैंने कर्नाटक में उनके सामने एक डेटा रखा लेकिन उन सवालों का आज तक एक जवाब नहीं आया। 1 लाख फर्जी वोटर कहां से आए, कौन थे इसका जवाब चुनाव आयोग ने नहीं दिया। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था उसी दौरान चुनाव आयोग कहता है कि राहुल गांधी को एफिडेविट देना चाहिए और अगर एफिडेविट नहीं दिया तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कुछ दिन बाद अनुराग ठाकुर वैसा ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं लेकिन चुनाव आयोग उनसे एफिडेविट नहीं मांगते हैं....तो आपको पता है कि चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है...बिहार में SIR वोट चोरी करने का एक तरीका है विपक्ष शिकायत कर रही लेकिन बीजेपी कुछ नहीं कह रही है क्योंकि बीजेपी और चुनाव आयोग की साझेदारी है..."
Rahul Gandhi LIVE: 13:13 PM - चिराग पासवान पर क्या बोले तेजस्वी यादव
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं। हम जनता के हनुमान हैं। चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं... मैं उन्हें ज़रूर सलाह दूंगा, वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी करनी चाहिए।"
Rahul Gandhi LIVE: 12:57 PM -हमारे बीच एक बहुत अच्छी साझेदारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारे बीच एक बहुत अच्छी साझेदारी बनी है, हम सभी दल एक साथ काम कर रहे हैं, कोई तनाव नहीं है, आपसी सम्मान है, वैचारिक रूप से हम एकजुट हैं, राजनीतिक रूप से हम एकजुट हैं, बहुत अच्छे परिणाम होंगे लेकिन वोट चोरी को रोकना होगा।"
Rahul Gandhi LIVE: 12:55 PM - चुनाव आयोग ने खुद अपनी छवि खराब की है- दीपांकर भट्टाचार्य
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग कि अगर कोई छवि बिगाड़ रहा है तो वो खुद चुनाव आयोग। चुनाव आयोग ने अपने कारनामों से हर रोज पूरी दुनिया और देश को संदेश देना शुरू कर दिया कि वो अब चुनाव आयोग नहीं बल्कि लोकतंत्र के सामने एक चुनौती आयोग बनकर खड़ा है। लोगों की आंखों में कोई धूल नहीं झोंक सकता है।
Rahul Gandhi LIVE: 12:46 PM - चुनाव आयोग और BJP के पार्टनरशिप है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में एसआईआर चोरी करने का तरीका है। आपने कहा कि लाखों वोटर के नाम कट गए। विपक्ष शिकायत कर रहा है लेकिन बीजेपी एक शिकायत तक नहीं कर रही है। यह सच्चाई है कि 65 लाख वोटरों के नाम कट गए लेकिन बीजेपी ने कुछ नहीं कहा। वो इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है।
Rahul Gandhi LIVE: 12:40 PM - बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे - राहुल गांधी
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने जहां चुनाव आयोग को घेरा तो वहीं राहुल गांधी ने भी अपनी बात रखी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा काफी सफल है। हम लोगों को बुला नहीं रहे हैं बल्कि वो खुद आ रहे हैं। यह साफ है कि हमने जो वोट चोरी की बात कही थी उसे बिहार के करोड़ों लोग मानते हैं इसलिए ऐसा रिस्पॉन्स मिला है। चुनाव आय़ोग का काम सही वोटर लिस्ट देने का है। यह काम उन्होंने हरियाणा, कर्नाटक औऱ महाराष्ट्र में नहीं किया। हमारा पूरा दबाव चुनाव आयोग के व्यवहार को बदलने के लिए है, हम छोड़ेंगे नहीं। हम बिहार में वोट की चोरी नहीं होने देंगे।
Rahul Gandhi LIVE: 12:13 PM - यह ‘गोदी आयोग’ बन गया है- तेजस्वी यादव
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रह गया। यह अब 'गोदी आयोग' बन गया है। अब चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के एक अंग के रूप में, एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है। प्रजातंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, लोगों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए राहुल गांधी और हम सभी यह यात्रा कर रहे हैं। एक चीज साफ है कि यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर की जा रही है। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो गई है।
Rahul Gandhi LIVE: 12:00 PM - पेट कम करिए, पप्पू यादव को राहुल गांधी की सलाह
पूर्णिया में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता काफी जोश में नजर आ रहे हैं। पूर्णिया में जहां इस यात्रा की कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं तो शनिवार को कटिहार में भी यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कई दिलचस्प तस्वीरें नजर आईं। रविवार को एक तरफ राहुल गांधी जहां पूर्णिया में मोटरसाइकिल चलाते नजर आए तो वहीं कटिहार में राहुल गांधी और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की भी एक तस्वीर शनिवार को नजर आई थी। इस तस्वीर में दिखा कि राहुल गांधी ने पप्पू यादव का हाथ पकड़ा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी ने पप्पू यादव को सलाह भी दी कि वो अपना वजन और पेट कम करें।
Rahul Gandhi LIVE: 11:43 AM - कटिहार में भी राहुल का अलग अंदाज दिखा
इससे पहले कटिहार में भी राहुल गांधी का अलग अंदाज दिखा था। यहां खेत में किसानों को काम करते देख राहुल गांधी उनके बीच पहुंच गए। मखाना फोड़ियों की समस्या जानने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ा। इसी बीच उनकी नजर मखाना के खेत में (तालाब में) काम कर रहे मजदूरों पर पड़ी। उनका काफिला चरखी के पास रुक गया। वे गाड़ी से उतरे, पैंट घुटनों तक मोड़ी और जा पहुंचे तालाब में मखाना के पौधों के बीच। उन्होंने वहां मौजूद किसान और मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने न सिर्फ मजदूरों की समस्या को जाना बल्कि पौधे से मखाना निकाला और चखकर देखा। यहां मौजूद किसान मो. खुर्शीद आलम, मो. सुल्तान, मो. शरीफ, मो. महमूद ने राहुल गांधी को बताया कि उन्हें पानी में खड़े होकर काफी समय तक काम करना पड़ता है। इसके बावजूद मात्र 40 रुपए प्रति किलो की मजदूरी मिलती है, जबकि उनकी मजदूरी 70 रुपए प्रति किलो तक होनी चाहिए। राहुल ने उन्हें भी बेहतरी का आश्वासन दिया और मखाना केती की पूरी प्रक्रिया समझी।
Rahul Gandhi LIVE: 11:02 AM - राहुल गांधी का फिर अलग अंदाज, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
पूर्णिया जिले में जारी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला। बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राहुल गांधी के मोटरसाइकिल चलाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। जिस बाइक को राहुल गांधी चला रहे हैं उसकी पिछली सीट पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम नजर आ रहे हैं। पूर्णिया जिले में यात्रा की शुरुआत बाइक पर ही हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी खुश्कीबाग से निकलकर लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग और सिटी इलाके से गुजरते हुए कसबा और अररिया होते नरपतगंज तक पहुंचे। राहुल गांधी के बाइक चलाने का वीडियो शेयर करते हुए बिहार कांग्रेस ने लिखा, ‘ INDIA हँसते जाना है, आगे बढ़ते जाना है ...’
Rahul Gandhi LIVE: 10:45 AM - बाइक पर राहुल सवार, सड़क पर दौड़ते दिखे पुलिसवाले
रविवार को वोटर अधिकार यात्रा पूर्णियां जिले में शुरू हुई। इस दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यहां मोटरसाइकिल चलाते नजर आए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि राहुल गांधी हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चला रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सड़क पर मोटरसाइकिल लेकर चल रहे हैं। पूर्णिया की सड़कों पर राहुल गांधी के साथ कई नेता भी नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट रहे थे। कुछ सुरक्षाकर्मी सड़क पर दौड़ते भी नजर आ रहे थे।
Rahul Gandhi LIVE: 10:30 AM - मधुबनी में 74 किलोमीटर की यात्रा
मधुबनी जिले में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की अगुआई में 26 अगस्त को भूतहा चौक, लोहिया चौक, किशनीपट्टी, खोपा से चिरकुट्टा, अररिया संग्राम से मोहना चौक, समिया ढलान से लोहना रोड पैटघाट से सरसोपाही से राजे टोल के बाद सकरी से कोशी ओवर ब्रिज से गुजरेगी। सुबह नौ बजे से यात्रा प्रारंभ होगी। मधुबनी में कुल 74 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए यह यात्रा दरभंगा पहुंचेगी। उत्तर बिहार प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से बड़े पैमाने पर छटे वोटरों के अधिकार दिलाने के लिए निकाली जा रही है। इसमें महागंठबंधन के साथी भी कदम में कदम मिला रहा है।
Rahul Gandhi LIVE: 10:00 AM - वोटर अधिकार यात्रा में आएंगी प्रियंका गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में तेजस्वी यादव व महागंठबंधन के तमाम साथियों के साथ मधुबनी में 26 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भी भाग लेंगी। ये बातें शनिवार को वोटर अधिकार यात्रा के मधुबनी जिला कोर्डिनेटर एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने कही।
Rahul Gandhi LIVE: 9:45 AM - कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटर चुराए- राहुल गांधी
बिहार के वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हर नागरिक के पास एक वोट है और वे इन वोटों को चुराने की कोशिश कर रहे हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चुराए गए। हमने निर्वाचन आयोग के सामने कई शिकायतें रखीं कि एक ही घर में सैकड़ों मतदाताओं को दिखाया गया और लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र की मतदाता सूची में लाखों नाम जोड़े गए, जो सभी भाजपा के पक्ष में गए।’’
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से इस पर सीसीटीवी फुटेज मांगा लेकिन ‘‘मोदी सरकार ने कानूनों में बदलाव कर हमें उन टेप तक पहुंचने के अधिकार से वंचित कर दिया।’’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अब विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के जरिए बिहार में भी ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश हो रही है।
Rahul Gandhi LIVE: 9:30 AM - निजीकरण को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने कटिहार में नरेन्द्र मोदी सरकार के निजीकरण पर जोर और अग्निवीर योजना की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि पहले दलितों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के पास सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सशस्त्र बलों में करियर बनाने का अवसर होता था लेकिन अब यह विकल्प खत्म हो चुका है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज छोटे उद्यमी के लिए व्यवसाय शुरू करना लगभग असंभव हो गया है। जबकि बड़े बकाएदार बैंकों से अरबों रुपये के कर्ज ले सकते हैं और बाद में ऋण माफी का लाभ भी पा जाते हैं, वहीं बिहार का एक छोटा उद्यमी कर्ज लेने से वंचित रह जाता है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस संविधान प्रदत्त बहुमूल्य अधिकार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं।
Rahul Gandhi LIVE: 9:15 AM - बीजेपी वोट चोरी करना चाहती है - राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गरीब तबकों के लिए अवसरों के दरवाजे बंद कर दिए हैं और अब वह बिहार में ‘‘वोट चुराने’’ की कोशिश कर रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यव्यापी ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ के तहत कटिहार जिले में देर शाम एक रैली को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया।
संविधान की एक प्रति लहराते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखी गई यह किताब भले ही सौ साल से कम पुरानी हो लेकिन जिन विचारों को यह दर्शाती है, वे हजारों साल पुराने हैं। भाजपा और आरएसएस इन विचारों के खिलाफ हैं।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि दलितों का उत्थान नहीं होना चाहिए, अति पिछड़ों को सामाजिक सीढ़ी पर ऊपर नहीं चढ़ने देना चाहिए और महिलाओं को अधिक स्वतंत्रता नहीं दी जानी चाहिए।
Rahul Gandhi LIVE: 9:00 AM - सम्राट चौधरी का राहुल तेजस्वी पर निशाना
बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा पर सियासत भी गर्म है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आजकल बिहार की जनता को गुमराह करने के लिए दो युवराज घूम रहे हैं। इनमें से एक के पिताजी और माताजी बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें जनता को बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के 15 वर्षों के शासन में क्या काम हुआ। जनता जवाब मांगती है। गौर करने वाली बात ये है कि लालूजी अब मुखिया बनने लायक भी नहीं रहे, तो इसकी वजह राहुल गांधी हैं।
Rahul Gandhi LIVE: 8:45 AM - वैकल्पिक मार्ग पर पुलिस तैनात
वैकल्पिक मार्ग पर पुलिस तैनाती की व्यवस्था रहेगी जीरो माइल से मरंगा जाने वाली बाइपास सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्ववत सुचारु रूप से जारी रहेगा। अन्य सभी मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था यथावत सुचारु बनी रहेगी। आपातकालीन सेवाएँ जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन, अस्पताल जाने वाले वाहन आदि पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। प्रतिबंधित मार्गों पर यातायात संकेतक बोर्ड, लाउडस्पीकर से अग्रिम सूचना तथा वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस तैनाती की व्यवस्था रहेगी।गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाने हेतु टोइंग क्रेन उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल एवं होमगार्ड की तैनाती की गई है। यातायात नियंत्रण के लिए यातायात थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर 9031827767 एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिया का मोबाइल नंबर 9031827778 एक्टिव है।
Rahul Gandhi LIVE: 8:42 AM - राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिचालन की मनाही
पूर्णिया से अररिया की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसबा से अररिया तक वाहनों का परिचालन प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, बिहार टॉकीज मोड़ से होप चौक की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
Rahul Gandhi LIVE: 8:39 AM - बेलौरी चौक के पास वाहन के परिचालन पर रोक
बेलौरी चौक से कटिहार मोड़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा। फोर्ड कंपनी चौक से पंचमुखी मंदिर होते हुए लाइन बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन को प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक अनुमति नहीं होगी। पंचमुखी मंदिर से रामबाग होते हुए कसबा की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अवरूद्ध रहेगा। कप्तान पुल से फातिमा नर्सिंग होम के सामने से रामबाग जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रख जाएगा।
Rahul Gandhi LIVE: 8:37 AM - पूर्णिया में गाड़ियों के लिए बदले रूट, पढ़ ले एडवाइजरी
कसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी की रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के मद्देनजर रूटों पर ट्रैफिक की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव रविवार सुबह को पांच-छह घंटे प्रभावी रहेगा। कुछ मार्गों पर समयानुसार वाहन परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की जारी एडवाइजरी के अनुसार पूर्णिया के महेंद्रपुर-चांदपुर सड़क तथा गुंडा चौक-बीरपुर सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जीरो माइल से खुश्कीबाग होते हुए लाइन बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के व्यावसायिक (मालवाहक) वाहनों का परिचालन को प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 131 ए पर वाहनों का परिचालन पूर्णिया जिला सीमा के अंतर्गत प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
Rahul Gandhi LIVE: 8:30 AM - सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
पूर्णिया जिले में सुबह के वक्त मौसम सुहाना नजर आया। इस बीच वोटर अधिकार यात्रा में शामिल कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी का झंडा नजर आया। राहुल गांधी के मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजामात किए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के वोटर अधिकार यात्रा के रूट चार्ट के अनुसार लगातार गश्त के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। रूट में पड़ने वाले ऊंचे-ऊंचे भवनों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को पहले से ही सक्रिय एवं सजग रहने का निर्देश दिया गया है।




साइन इन