Another commission in Bihar before the election Kushwaha party account opened in the Food Commission चुनाव से पहले बिहार में एक और आयोग, खाद्य कमीशन में कुशवाहा की पार्टी का खाता खुला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले बिहार में एक और आयोग, खाद्य कमीशन में कुशवाहा की पार्टी का खाता खुला

बिहार में चुनावी साल के बीच नीतीश सरकार ने एक और आयोग का गठन किया है। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार बनाए गए हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के अंगद कुमार को सदस्य बनाया गया है। कमीशन में कुल पांच सदस्य हैं।

Sat, 7 June 2025 02:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले बिहार में एक और आयोग, खाद्य कमीशन में कुशवाहा की पार्टी का खाता खुला

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने एक और आयोग का गठन कर दिया है। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार बनाए गए हैं। वहीं इस बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम का भी खाता खुला है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अंगल कुमार कुशवाहा को आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा भभुआ से चुनाव लड़ चुकीं रिंकी रानी पांडेय, भाजपा के मनोज कुमार उर्फ मनोज नेता भी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

इस मामले पर आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार का आभार जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होने लिखा कि राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य खाद्य आयोग का गठन हुआ है। इसमें हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लम्बे काल से हर क्षण मेरे संघर्ष के सबसे निकट के साथी अंगद कुशवाहा को सदस्य मनोनीत किया गया है। अंगद कुशवाहा और अन्य सदस्यों को बहुत बहुत बधाई। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एनडीए के विभिन्न दलों के प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्र एवं राज्य नेतृत्व के सभी नेताओं के प्रति राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से हार्दिक आभार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने नाम नहीं लिया, नीतीश ने आयोग नहीं दिया; कुशवाहा की पार्टी में बेचैनी
ये भी पढ़ें:दो से तीन चरणों में हो सकता है बिहार चुनाव,छठ को ध्यान में रखकर तय होंगी तारीखें
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार का चुनावी दांव! मनोज महादलित आयोग, देवेंद्र SC कमीशन उपाध्यक्ष बने
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सवर्ण, महादलित के बाद मछुआरा आयोग का गठन, नीतीश सरकार का चुनावी खेला!
ये भी पढ़ें:मछुआरा आयोग दिखावे की राजनीति; मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार को घेरा

आपको बता दें नीतीश सरकार ने हाल ही में एक के बाद एक छह आयोगों का किया। जिसमें जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर और हम के नेता आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बने। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम का खाता नहीं हुआ था। जिसके बाद से कई तरह से चर्चाएं हो रही थीं। रालोमो के नेता भी बैचेन थे। लेकिन खाद्य आयोग में उपेंद्र कुशवाहा के करीबी अंगल कुशवाहा को आखिरकार सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने अति पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष नवीन कुमार आर्या को नियुक्त किया है। वे पहले भी इस आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। वहीं, मधुबनी के निवासी केदारनाथ भंडारी और गयाजी के अमित कुमार को आयोग का सदस्य बनाया गया है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग- अलग अधिसूचना जारी किया।

साथ ही बिहार राज्य शिक्षा मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष सलीम परवेज को बनाया गया है। शिक्षा विभाग ने इस आशय का पत्र जारी किया है। बोर्ड में दर्जन भर लोगों को पदेन सदस्य और सदस्य बनाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।