Nitish government election strategy Manoj Kumar chairman of Mahadalit Commission Devendra vice chairman of SC Commission नीतीश सरकार का चुनावी दांव! महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार, एससी कमीशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र बने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश सरकार का चुनावी दांव! महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार, एससी कमीशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र बने

नीतीश सरकार ने कटिहार के मनोज कुमार को महादलित आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वहीं पटना के देवेंद्र कुमार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Sat, 31 May 2025 10:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश सरकार का चुनावी दांव! महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार, एससी कमीशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र बने

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने एक के बाद एक कई आयोग का गठन किया। और तमाम पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने कटिहार के मनोज कुमार को महादलित आयोग का अध्यक्ष बनाया है। वहीं पटना के देवेंद्र कुमार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अलग-अलग अधिसूचना जारी कर के इन दोनों आयोग के गठन को लेकर मनोनयन किया गया।

विभाग के अनुसार, महादलित आयोग, बिहार में वैशाली के रामनरेश कुमार, भोजपुर के राम ईश्वर रजक, पटना के अजीत कुमार चौधरी, मुंगेर के मुकेश मांझी को सदस्य नियुक्त किया गया है। जबकि, राज्य अनुसूचित जाति आयोग में औरंगाबाद के ललन राम, पटना के रूबेल रविदास एवं नालंदा के संजय कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है। इन सभी पदधारकों का कार्यकाल उनके योगदान देने की तिथि से अगले तीन साल के लिए होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनावी मोड में नीतीश; महाचंद्र सवर्ण आयोग शैलेन्द्र ST कमीशन के अध्यक्ष बने
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वक्फ कानून विरोधी पर नीतीश मेहरबान, बलियावी बने बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

इससे पहले शनिवार को ही मछुआरा आयोग का गठन कर दिया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्वी चंपारण के अजगरी चुड़िहरवा टोला के ललन कुमार को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शुक्रवार को राज्य सरकार ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह को सवर्ण जातियों के लिए राज्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा पश्चिम चंपारण जिले के निवासी शैलेंद्र कुमार को राज्य अनुसूचित जनजाति यानी एसटी कमीशन का अध्यक्ष बनाया था। आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए सियासी और जातिगत समीकरण दुरुस्त करने के लिए तमाम आयोगों में पदों को भरने का काम जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।