Bihar assembly elections can be held in two to three phases the commission will choose the date according Chhath दो से तीन चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है, छठ को ध्यान में रखकर तारीख चुनेगा आयोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दो से तीन चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है, छठ को ध्यान में रखकर तारीख चुनेगा आयोग

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं। चुनाव की तारीखें भी दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी।

Mon, 2 June 2025 03:35 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
दो से तीन चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है, छठ को ध्यान में रखकर तारीख चुनेगा आयोग

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां चुनाव आयोग ने तेज कर दी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं। चुनाव की तारीखें भी दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया उससे पहले होनी है। इसी महीने जून में मुख्य आयोग आयुक्त बिहार दौरे पर आएंगे।

आपको बता दें इस बार दिवाली और छठ पूजा का त्योहार अक्टूबर महीने में ही मनाया जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान कुछ इस तरह से किया जाएगा कि लोगों को त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में वोटिंग के दिन बूथ पर जमा कर सकेंगे मोबाइल फोन, करना होगा ये काम
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त ने EVM एफएलसी सेंटर का लिया जायजा
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के दौरान एयर एंबुलेंस की सुविधा, सभी हवाईअड्डों की मैपिंग का प्लान

इससे पहले मई में चुनाव आयुक्त विवेक जोशी पांच दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होने ईवीएम/विविपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) सेंटरों का जायजा लिया था। और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। चुनाव कार्य निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश भी दिए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं अधिकतम सहभागिता वाला बनाने पर बल दिया। कहा कि सभी सहभागी पक्षों की सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशासन को रचनात्मक पहल करनी चाहिए।

बात अगर बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की करें तो चुनाव 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच तीन चरणों में हुआ था। पिछले साल में पहले फेज में यह चुनाव 71 सीट, दूसरे फेज में 94 और तीसरे फेज में 78 सीटों पर चुनाव हुए थे. वहीं 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जारी हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।