Fishermen Commission is politics of pretense Mukesh Sahni said Why Nitish government not remember it for so many years मछुआरा आयोग दिखावे की राजनीति; मुकेश सहनी बोले- नीतीश सरकार को इतने सालों ने क्यों नहीं आई याद?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मछुआरा आयोग दिखावे की राजनीति; मुकेश सहनी बोले- नीतीश सरकार को इतने सालों ने क्यों नहीं आई याद?

बिहार में मछुआरा आयोग के गठन को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिखावे की राजनीति करार दिया। और कहा कि नीतीश सरकार को इतने सालों से याद क्यों नहीं आई।

Sun, 1 June 2025 08:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मछुआरा आयोग दिखावे की राजनीति; मुकेश सहनी बोले- नीतीश सरकार को इतने सालों ने क्यों नहीं आई याद?

बिहार चुनाव से चंद महीनों पहले नीतीश सरकार ने मछुआरा आयोग का गठन किया है। जिसको लेकर सन ऑफ मल्लाह और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होने राज्य में मछुआरा आयोग के गठन को महज दिखावा बताया। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले राज्य सरकार द्वारा मछुआरा आयोग का गठन सिर्फ दिखावे की राजनीति है। सहनी ने सवालिया लहजे में कहा कि इतने दिन से नीतीश कुमार की सरकार है, अब तक इन्हें इस आयोग के गठन की याद क्यों नहीं आई।

उन्होने कहा कि भाजपा और एनडीए को नसीहत देते हुए कहा कि अगर निषाद का वोट लेना है तो वह अन्य राज्यों की तरह यहां भी निषाद को आरक्षण देने का काम करे। इस बार बिना आरक्षण के कोई निषाद एनडीए की ओर जाने वाला नहीं है। एनडीए की वादाखिलाफी से निषाद समाज नाराज बैठा हुआ है, और उससे वादाखिलाफी को लेकर बदला लेने के मूड में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सरकार में डिप्टी सीएम बनूंगा, सहनी बोले- बीजेपी वाले मिलना चाहते हैं
ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी के इंतजाम में जुट गई बीजेपी, हर प्रमंडल में मछुआरा सम्मेलन करेगी
ये भी पढ़ें:चंपारण की ज्यादातर सीटों पर लड़ेगी VIP, बोले मुकेश सहनी; चिराग को भी एक नसीहत
ये भी पढ़ें:सहनी ने फिर दोहराई 60 सीटों की मांग, बोले- महागठबंधन बनाएगी सरकार, BJP को घेरा

आपको बता दें राज्य सरकार ने हाल ही में महादलित आयोग, अनुसूचित जाति आयोग और मछुआरा आयोग का गठन कर दिया है। पूर्वी चंपारण के अजगरी चुड़िहरवा टोला के ललन कुमार को मछुआरा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बक्सर के पुराना भोजपुर गांव के अजीत चौधरी आयोग के उपाध्यक्ष होंगे।

वहीं, समस्तीपुर चकसिकंदर के विद्या सागर सिंह निषाद, भागलपुर लहेड़ी टोला की रेणु सिंह और पटना सैदपुर के राजकुमार को सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी का कार्यकाल योगदान की तिथि से तीन साल का होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।