Giriraj Singh attacks the Mahagathbandhan padyatra also lashes out at Rahul Gandhi चोरी के खिलाफ चोर बोलेगा? गिरिराज सिंह का महागठबंधन की पदयात्रा पर हमला, राहुल गांधी पर भी बरसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चोरी के खिलाफ चोर बोलेगा? गिरिराज सिंह का महागठबंधन की पदयात्रा पर हमला, राहुल गांधी पर भी बरसे

गिरिराज सिंह ने कहा कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलेगा तो कौन सुनने वाला है। ये कौन लोग बोलेंगे जिन्होंने पूरे राज्य को बदनाम कर दिया। रैली राहुल गांधी करें या तेजस्वी यादव करें, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Fri, 1 Aug 2025 06:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चोरी के खिलाफ चोर बोलेगा? गिरिराज सिंह का महागठबंधन की पदयात्रा पर हमला, राहुल गांधी पर भी बरसे

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल बनाने के लिए महागठबंधन राज्य के विभिन्न जिलों में यात्रा निकालेगा और रैलियां करेगा। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साथ दिखेंगे। इस यात्रा से पहले मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलेगा तो कौन विश्वास करेगा।

पटना में पत्रकारों ने महागठबंध की यात्रा पर गिरिराज सिंह से सवाल किया। जवाब में उन्होंने कहा कि गांव कि चोर अगर चोरी के खिलाफ बोलेगा तो कौन सुनने वाला है। ये कौन लोग बोलेंगे जिन्होंने पूरे राज्य को बदनाम कर दिया। रैली राहुल गांधी करें या तेजस्वी यादव करें, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि हर हाल में एनडीए की सरकार बनेगी।

एसआईआर के खिलाफ सबूत हासिल करने के राहुल गांधी के बयान पर गिरिराज सिंह उखड़ गए। कहा कि इनको चैलेंज है कि सबूत लाएं। इन्होंने अभी तक चुनाव आयोग को सबूत क्यों नहीं दिया है। राहुल गांधी झूठ बोलने का ठीका लेते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि महाराष्ट्रा में गड़बड़ी पकड़ लिया था। बिहार में सबूत मिल गया है।

महागठबंधन समन्वय समिति की बैठक के बाद बताया गया कि बिहार में रक्षाबंधन के बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पद यात्रा का स्वरूप और पूरा चार्ट सामने आ जायेगा कि कब कहां से पद यात्रा गुजरेगी। माना जा रहा है कि यह पदयात्रा लगभग हर विधानसभा से गुजरेगी। प्रमंडल स्तरीय रैलियों में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता और सीपीआई, सीपीएम के बड़े नेता और माले से दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हो सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।