Amit Shah Bihar Visit: माता सीता मंदिर का शिलान्यास, शाह ने SIR पर राजद-कांग्रेस को घेरा sitamarhi punauradham sita mandir bhumi pujan amit shah nitish kumar live update - bihar news
More
Hindi NewsबिहारAmit Shah Bihar Visit: माता सीता मंदिर का शिलान्यास, शाह ने SIR पर राजद-कांग्रेस को घेरा

Amit Shah Bihar Visit: माता सीता मंदिर का शिलान्यास, शाह ने SIR पर राजद-कांग्रेस को घेरा

सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित मां जानकी मंदिर की आधारशिला गृह मंत्री अमित शाह ने रखी। शिलान्यास से पहले भूमि पूजन हुआ। वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सम्राट चौधरी समेत तमाम मंत्री और साधु-संत शामिल हुए।

Amit Shah Bihar Visit: माता सीता मंदिर का शिलान्यास, शाह ने SIR पर राजद-कांग्रेस को घेरा

AMIT SHAH AND NITISH KUMAR

sandeep| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 08 Aug 2025 07:08 PM
हमें फॉलो करें

सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित मां जानकी मंदिर की आधारशिला गृह मंत्री अमित शाह ने रख गई है। शिलान्यास से पहले भूमि पूजन हुआ। वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न हुई। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सम्राट चौधरी समेत तमाम मंत्री और साधु-संत शामिल हुए। भूमि पूजन के लिए 21 तीर्थ क्षेत्रों की मिट्टी और 31 नदियों का जल मंगाया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से साधु-संत सीतामढ़ी पहुंचे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 68 एकड़ में 890 करोड़ की लागत से मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उन्होने एसआईआर पर आरजेडी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अगर घुसपैठियों के वोट चाहिए तो बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान शाह ने बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी।

8 Aug 2025, 03:39:11 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकाार, बोले शाह

Amit Shah Bihar Visit Live: शाह ने कहा कि जो भारत में जन्मा नहीं, उसको वोट देने का अधिकार संविधान नहीं देता है। घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार नहीं है। इसलिए एसआईआर पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। आने वाले दिनों में पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है।

8 Aug 2025, 03:33:39 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: मैं बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब है, बोले अमित शाह

Amit Shah Bihar Visit Live: अमित शाह ने कहा कि मैं तो बनिए का बेटा हूं, हर चीज का हिसाब लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने बीते 6 दौरे में 83 हजार करोड़ की सौगात दी है। 2400 करोड़ से सीतामढ़ी में रेल खंड बन रहा है। 1600 करोड़ से नेशनल हाईवे पर 140 किमी लंबे खगड़िया-पूर्णिया पथ का निर्माम हो रहा है।

8 Aug 2025, 03:30:59 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: पहली बार गहन मतदाता पुनरीक्षण नहीं हो रहा- शाह

Amit Shah Bihar Visit Live: अमित शाह ने कहा कि घुसपैठिए को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए। चुनाव आयोग को एसआईआर करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। लालू यादव किसको बचाना चाहते हैं। पहली ड्राफ्ट वोटर सूची के बाद आरजेडी और कांग्रेस ने कोई आपत्ति दर्ज नही कराई। क्या इन लोगों को घुसपैठियों के वोट चाहिए।

8 Aug 2025, 03:28:44 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा

Amit Shah Bihar Visit Live: पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया, बोले अमित शाह

8 Aug 2025, 03:22:29 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: 890 करोड़ की लागत से बनेगा माता सीता का भव्य मंदिर: अमित शाह

Amit Shah Bihar Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन शुभ है, जहां सालों पहले रामायणकाल में सूखे से परमार्जन के लिए राजा जनक ने सोने का हल चलाया था। वहीं से मां जानकी प्रकट हुई। बारिश के लिए हल चलाया था। आज मां जानकी ने मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बारिश कर आशीर्वाद दिया है। 890 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनेगा। जिसमें 137 करोड़ मंदिर पर और 638 करोड़ परिक्रमा पथ, समेत अन्य सुविधाओं पर खर्च होगा।

8 Aug 2025, 03:17:53 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: पुनौराधाम का सैकडों करोड़ों की राशि से विकास होगा, बोले अमित शाह

Amit Shah Bihar Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली का सैकड़ों करोड़ रुपए की राशि से विकास होगा। मिथिलांचल की संस्कृति पूरे भारत की संस्कृति का गहना है।

8 Aug 2025, 03:09:49 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: खेले इंडिया यूथ का आयोजन पहली बार बिहार में हुआ, बोले नीतीश

खेले इंडिया यूथ का आयोजन पहली बार बिहार में हुआ- नीतीश कुमार

8 Aug 2025, 03:08:18 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: बिहार में विकास में केंद्र की बड़ी भागीदारी है: नीतीश कुमार

Amit Shah Bihar Visit Live: नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने दिव्यांगों , बुजुर्गों और विधवाओं की 400 से 1100 रुपए पेंशन बढ़ाने का काम किया है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है।

8 Aug 2025, 03:04:43 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: एनडीए की सरकार में बिहार का विकास हुआ- नीतीश कुमार

Amit Shah Bihar Visit Live: नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार का विकास हुआ, हम लोगों ने बिहार में सड़क, बिजली समेत सभी काम किए।

8 Aug 2025, 03:02:44 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: सीतामढ़ी और अयोध्या की रेल और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ेगी: नीतीश कुमार

Amit Shah Bihar Visit Live: सीतामढ़ी और अयोध्या की रेल और सड़क संपर्कता बढ़ेगी, बोले नीतीश कुमार

8 Aug 2025, 02:58:03 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: आज का दिन ऐतिहासिक है, मां सीता भ्व्य मंदिर बनेगा, बोले सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, मां सीता मंदिर के शिलान्यास के बाद अब निर्माण का काम शुरू होगा

8 Aug 2025, 02:49:39 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन, शाह ने दिखाई हरी झंडी

Amit Shah Bihar Visit Live: सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेन को गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

8 Aug 2025, 02:47:48 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: 2028 तक सीता मंदिर तैयार करने का लक्ष्य

Amit Shah Bihar Visit Live: 2028 तक सीता मंदिर तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया है।

8 Aug 2025, 02:44:06 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह ने पुनौरा धाम की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

Amit Shah Bihar Visit Live: गृह मंत्री अमित शाह ने पुनौरा धाम के विकास का योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

8 Aug 2025, 02:38:56 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: भूमि पूजन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कलश स्थापना की

Amit Shah Bihar Visit Live: भूमि पूजन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कलश स्थापना और आरती की । इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी साथ रहे।

8 Aug 2025, 02:31:27 PM IST

Amit Shah Bihar Visit Live: पुनौराधाम में सीता मंदिर का शिलान्यास

Amit Shah Bihar Visit Live: सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी के मंदिर का शिलान्यास हो गया है। इससे पहले भूमि पूजन में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।