Sita Mandir Bhoomi Pujan to perform by Kashi Mithila Acharyas with 21 Teerth Soil 31 rivers water 21 तीर्थों की मिट्टी, 31 नदियों का जल पहुंचा; काशी-मिथिला के आचार्य कराएंगे सीता मंदिर का भूमि पूजन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

21 तीर्थों की मिट्टी, 31 नदियों का जल पहुंचा; काशी-मिथिला के आचार्य कराएंगे सीता मंदिर का भूमि पूजन

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी जन्मस्थली पर सीता मंदिर के शिलान्यास की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। काशी और मिथिला के आचार्य 21 तीर्थों की मिट्टी, चांदी के विशेष कलश एवं बर्तन, 31 नदियों के जल के साथ भूमि पूजन कराएंगे।

Fri, 8 Aug 2025 10:50 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share
21 तीर्थों की मिट्टी, 31 नदियों का जल पहुंचा; काशी-मिथिला के आचार्य कराएंगे सीता मंदिर का भूमि पूजन

बिहार के सीतामढ़ी जिले में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य सीता मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर में इसका शिलान्यास करेंगे। मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में बनने वाले सीता मंदिर (जानकी मंदिर) की भूमि पूजन के लिए 21 तीर्थ क्षेत्रों की मिट्टी और 31 नदियों का जल मंगाया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से साधु-संत सीतामढ़ी पहुंच गए हैं। काशी और मिथिला के आचार्यों की देखरेख में भूमि पूजन कराया जाएगा।

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में सीता मंदिर के भूमि पूजन के लिए राजस्थान के जयपुर से चांदी के कलश लाए गए हैं। वहीं, दिल्ली में चांदी से बनी विशेष पूजन सामग्री भी लाई गई है। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी से विशेष लड्डू भी सीतामढ़ी लाए गए हैं। भूमि पूजन के बाद इनका प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा। इन लड्डुओं को पटना के महावीर मंदिर के सौजन्य से गंगा समेत 11 पवित्र नदियों के जल से संकल्प स्नान के बाद तैयार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन सी सजी सीता जन्मस्थली, शिलान्यास से पहले रोशनी से जगमग पुनौरा धाम

पुनौरा धाम में करीब 67 एकड़ जमीन पर भव्य मंदिर, यज्ञ मंडप, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कैफेटेरिया, खेल मैदान, धर्मशाला, सीता वाटिका, भजन संथ्या स्थल समेत अन्य पर्यटकीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बिहार सरकार ने इसके लिए 883 करोड़ का बजट जारी किया है। 3 साल में मंदिर निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का शिलान्यास कल, स्कूल बंद; पुनौरा धाम स्टेशन बनेगा
ये भी पढ़ें:बिहार से दिल्ली के लिए चौथी अमृत भारत ट्रेन आज से, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

पुनौरा धाम पहुंचे देश भर से साधु संत

मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या, जनकपुर (नेपाल), काशी (वाराणसी), दक्षिण भारत समेत देश भर से साधु संत पुनौरा धाम पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ साधु संतों को प्रवेश दिया जा रहा है। पंडाल में बैठने के लिए संतों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

(हिन्दुस्तान अखबार के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।