aimim mla Akhtarul Iman said we request tejashwi yadav for support us in rajyasabha election बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन

उम्मीदवारों के चयन पर तेजस्वी ने कहा कि राजद की ओर से प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है। उनकी इस घोषणा के बाद राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए मुकाबला रोचक बनता दिख रहा है। उधर, तेजस्वी की एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान से भी मुलाकात हुई है।

Fri, 27 Feb 2026 11:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन

Bihar News: बिहार में इस बार राज्यसभा चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने जा रहा है। यूं तो चार सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है लेकिन एक सीट पर जबरदस्त फाइट हो सकती है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान कर दिया है कि इस चुनाव में महागठबंधन अपना प्रत्याशी उतारेगा। इस बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आग्रह किया है कि राज्यसभा चुनाव में हमारी पार्टी को आप समर्थन दें। हमारी पार्टी का कोई नेता राज्यसभा में नहीं है। अख्तरुल ईमान शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। मजबूती से चुनाव जीतने जा रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन पर तेजस्वी ने कहा कि राजद की ओर से प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है। उनकी इस घोषणा के बाद राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए मुकाबला रोचक बनता दिख रहा है। उधर, तेजस्वी की एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान से भी मुलाकात हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन को गोलियों से भूनने का था प्लान, प्रेमिका को शूट करने वाले ने खोले राज
ये भी पढ़ें:पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री फाइनल? नितिन नवीन से मुलाकात के बाद क्या बोले

दोनों नेताओं ने गोपनीय तरीके से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देने के मसले पर दोनों के बीच बातचीत हुई है। तेजस्वी ने कहा कि कहा कि उम्मीदवार कुछ ही दिनों में तय कर दिए जाएंगे कि कौन-कौन होंगे। पार्टी वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर नामों पर मुहर लगाएगी। संख्या बल की कमी को तेजस्वी ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि महागठबंधन के पास सदन में अपनी सीटों को सुरक्षित करने के लिए जरूरी आंकड़े मौजूद हैं।

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें से बीजेपी और जेडीयू की 2-2 सीटें पक्की मानी जा रही हैं। पांचवीं सीट जीतने के लिए संख्या बल के हिसाब से महागठबंधन को 6 और एनडीए को तीन विधायकों की जरुरत पड़ेगी। लिहाजा इस गणित में एआईएमआईएम के पांच और बीएसपी के एक विधायक किंग मेकर माने जा रहे हैं। बता दें कि राज्यसभा की पांच सीटों पर नामांकन शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया 5 मार्च तक चलेगी। 16 मार्च को वोटों की गिनती होगी और इसी दिन परिणाम भी जारी किए जाएंगे। इधर एनडीए खेमे में भी राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी आधार कार्ड से बिहार में रोहिंग्याओं का घुसपैठ, गिरोह लेडीज का कर रहा यूज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।