Pawan singh meet bjp president nitin nabin before rajyasbha election पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री फाइनल? BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री फाइनल? BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद क्या बोले

पवन सिंह ने मीडिय से पहले कहा, 'मैंने सिर्फ भइया से आशीर्वाद ली है। शिष्टाचार मुलाकात हुई है, बहुत अच्छा लगा है।' इसके बाद जब पवन सिंह से पूछा गया कि आपकी राज्यसभा सीट को लेकर भी कुछ चर्चा चल रही है, तब इसपर अभिनेता ने कहा, 'पार्टी का सिपाही हूं, जो मालिक चाहेंगे वहीं ना होगा।'

Thu, 26 Feb 2026 04:01 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पवन सिंह की राज्यसभा में एंट्री फाइनल? BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद क्या बोले

तो क्या भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की राज्यसभा में एँट्री फाइनल हो गई है? राज्यसभा चुनाव से पहले इस सवाल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच अब पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात ने उनके राज्यसभा में जाने की चर्चा को और बल दिया है। गुरुवार को भोजपुरी फिल्मों के ऐक्टर और सिंगर पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से अहम मुलाकात की है।

इस मुलाकात के बाद जब पवन सिंह ने मीडिय से पहले कहा, 'मैंने सिर्फ भइया से आशीर्वाद ली है। शिष्टाचार मुलाकात हुई है, बहुत अच्छा लगा है।' इसके बाद जब पवन सिंह से पूछा गया कि आपकी राज्यसभा सीट को लेकर भी कुछ चर्चा चल रही है, तब इसपर अभिनेता ने कहा, ‘पार्टी का सिपाही हूं, जो मालिक चाहेंगे वहीं ना होगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब चालू करने पर संग्राम, JDU ने दारूबंदी हटाने के फायदे पूछे

दरअसल बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं। पवन सिंह को लेकर काफी पहले से कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी उन्हें इस चुनावी दंगल में उतारकर राज्यसभा सांसद बना सकती है। यहां आपको बता दें कि अभिनेता ने साल 2024 में लोकसभा का चुनाव भी काराकाट से निर्दलीय लड़ा था। उस वक्त पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से बीजेपी के टिकट को भी लौटा दिया था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे।

लेकिन उस चुनावी रणभूमि में उतरकर उन्होंने रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका देते हुए तीसरे नंबर पर भी पहुंचा दिया था। इसके बाद पिछले साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह के बीच दूरियां घट गई थीं। उस वक्त बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह भी कहा था कि पवन सिंह बीजेपी में थे और बीजेपी में ही रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सीएम नीतीश के विधायक से ही मांग ली रंगदारी, 3 लोगों पर FIR दर्ज
ये भी पढ़ें:तीन घंटे में पशुपतिनाथ और 2 घंटे में देवघर, इस मुंगेर से नेपाल जाना भी आसान

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने अमित शाह और उस वक्त के बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और कहा जा रहा था कि वो आरा सीट से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन बीजेपी के लिए जमकर चुनाव प्रचार जरूर किया था।

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर 26 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है और यह 5 मार्च तक चलेगी। नौ फरवरी को अमरेंद्र धारी सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और प्रेमचंद गुप्ता का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि 16 मार्च को होने वाले इस चुनाव में एनडीए चार सीटें तो आसानी से जीत सकता है जबकि पांचवीं सीट के लिए पक्ष-विपक्ष के बीच मुकाबला देखा जा सकता है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए बिहार में 41 विधायकों के वोट जरूरी हैं। एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं।

इस हिसाब से चार सीटों के लिए उसे 164 वोट चाहिए, शेष 38 वोट बचते हैं, जो पांचवीं सीट के लिए जरूरी 41 से तीन कम हैं। यही कारण है कि एनडीए की राह यहां मुश्किल हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।