बिहार के गया जी में गैंगरेप के बाद महिला की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रही; 5 गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़िता के प्रारंभिक बयान, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बोधगया स्थित एक होटल का मैनेजर भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

गया जी शहर के रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। घटना चार अक्टूबर की है। गंभीर हालत में महिला सिविल लाइन थाना की पुलिस को मिली। जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी आनंद कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया।
पुलिस ने पीड़िता के प्रारंभिक बयान, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बोधगया स्थित एक होटल का मैनेजर भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं है।
एक आरोपित की पहचान होने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बाकी चार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस गंभीर प्रकरण की मॉनीटरिंग खुद एसएसपी कर रहे हैं। पुलिस टीम आगे की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने में जुटी है। ताकि सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।




साइन इन