After RJD MLA, JDU MLA protests posters put up stating Ashok Chaudhary is missing राजद MLA के बाद जेडीयू विधायक का विरोध; अशोक चौधरी 'लापता' के लगे पोस्टर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद MLA के बाद जेडीयू विधायक का विरोध; अशोक चौधरी 'लापता' के लगे पोस्टर

बिहार चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों के विरोध की खबरें सामने आने लगी है। पहले आरजेडी विधायक प्रो. चंद्रशेखर का जनता का विरोध झेलना पड़ा। अब सकरा से जेडीयू विधायक अशोक चौधरी के लापता के पोस्टर लोगों ने लगा दिए हैं। जिसके बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

Sat, 4 Oct 2025 04:59 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजद MLA के बाद जेडीयू विधायक का विरोध; अशोक चौधरी 'लापता' के लगे पोस्टर

बिहार चुनाव से विधायकों को जनता का विरोध झेलना पड़ रहा है। दो दिन पहले ही आरजेडी के मधेपुरा सदर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जब लोगों ने उनसे पूछा कि इतने दिनों से कहां थे? लोगों का आरोप था कि चुनाव के समय ही विधायक जनता के बीच दिखाई देते हैं, बाकी समय क्षेत्र से गायब रहते हैं। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। अब मुजफ्फरपुर के सकरा से जेडीयू विधायक अशोक चौधरी का विरोध तेज हो गया है। चुनाव से पहले जनता ने उन्हें लापता घोषित कर दिया है।

क्षेत्र की जनता ने लापता लिखे पोस्टर लगाए हैं। जिसमें लिखा है कि “यहां के माननीय विधायक लापता हैं। पांच साल में कोई काम नहीं हुआ, सड़क टूटी जनता पीटी, माननीय जी गायब!” लोगों का कहना है कि साल 2020 के बिहार चुनाव में जदयू प्रत्याशी के रूप में अशोक चौधरी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीत के बाद वे क्षेत्र से गायब हो गए। विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं, सड़कों की स्थिति बदतर है, कई पंचायतों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को नए एयरपोर्ट की सौगात, मुजफ्फरपुर से उड़ान की मंजूरी; मोदी को धन्यवाद
ये भी पढ़ें:'थोड़ा लेट से आते हैं आप', जब नीतीश ने मीटिंग में डिप्टी CM विजय सिन्हा को टोका
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैशाली में नीतीश के सामने JDU विधायक का विरोध, सिद्धार्थ पटेल गो बैक के नारे लगे

बताया जा रहा है कि कई गांवों में ग्रामीणों ने विधायक पर काम नहीं करने और क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाते हुए यह पोस्टर लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और विधायक लंबे समय से जनता से संपर्क में भी नहीं रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।