वैशाली में सीएम नीतीश के सामने जेडीयू विधायक का विरोध, सिद्धार्थ पटेल गो बैक के नारे लगे
वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू विधायक का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान सिद्धार्थ पटेल गो बैक के नारे लगे। इससे पहले भी दो बार जेडीयू विधायक का विरोध हो चुका है। वहीं सीएम ने वैशाली जिले के लिए 774.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जेडीयू के स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल का लोगों ने विरोध किया। सिद्धार्थ पटेल गो बैक के नारे लगाए। यही नहीं गुस्साए लोगों ने कार्यक्रम को लेकर लगाए गए पोस्टर भी फाड़ दिए। सीएम नीतीश के सामने खबू हंगामा हुआ। दरअसल गोरौल में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे हेलीपैड की ओर जाने के लिए गाड़ी में जैसे ही बैठे। इसी दौरान कुछ युवकों और महिलाओं ने वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल के खिलाफी गो-बैक का नारा लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगे।
दरअसल लोगों का आरोप है कि जदयू के पुराने कार्यकर्ताओं को ही मान-सम्मान मिलता है। नए कार्यकर्ताओं को कोई पूछता नहीं है। हम लोग युवाओं को आगे लाने की कोशिश करेंगे। अगर युवा को टिकट दिया तो ठीक नहीं तो खुलकर विरोध करेंगे। वहीं स्थानीय जिला पार्षद ने आरोप लगाया कि वो सीएम नीतीश कुमार को लेटर देना चाहती थी, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। स्थानीय विधायक ने मुझे लेटर नहीं देने दिया। अपना भ्रष्टाचार कितना छिपाएंगे, जनता के साथ अन्याय हो रहा है। लेकिन अब उनका पाप छिपने वाला नहीं है। जनता सब जान चुकी है। इस बार उन्हें जवाब मिलेगा।
आपको बता दें रविवार को सीएम नीतीश ने वैशाली जिले के लिए 774.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इससे पहले 18 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर पोझा गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और मरम्मत न होने पर महापंचायत का आयोजन किया था। उन्होंने 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का नारा लगाते हुए स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल का विरोध किया। 23 अगस्त को भी विधायक का विरोध हुआ था।




साइन इन