After murder of five people of a family in purnia sp sweety sehrawat make sit बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों की हत्या के बाद 23 नामजद और 150 अज्ञात पर केस, SP ने बनाई एसआईटी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों की हत्या के बाद 23 नामजद और 150 अज्ञात पर केस, SP ने बनाई एसआईटी

पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या में संलिप्त तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इन तीनों व्यक्तियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। कांड में मृतकों के शवों को ले जाने में प्रयुक्त ट्रैक्टर को बरामद करते हुए जब्त कर लिया गया है।

Tue, 8 July 2025 10:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पूर्णिया
share
बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों की हत्या के बाद 23 नामजद और 150 अज्ञात पर केस, SP ने बनाई एसआईटी

बिहार के पूर्णिया जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से सनसनी मच गई है। पूर्णिया के रानीपतरा स्थित टेटगामा गांव की घटना के बाद अब जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। एसपी स्वीटी सहरावत ने मीडिया को बताया है कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सदर पूर्णिया के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस दल में जिले के अन्य दक्ष पदाधिकारियों की भी तैनाती की गई है। इधर, पुलिस ने 23 नामजद एवं 150 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इन तीनों व्यक्तियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। कांड में मृतकों के शवों को ले जाने में प्रयुक्त ट्रैक्टर को बरामद करते हुए जब्त कर लिया गया है।

मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अंतिम संस्कार विशिष्ट मेडिकल बोर्ड का गठन कराकर दंडाधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ सम्पादित कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से जुड़े सभी सबूतों का एकत्रीकरण किया गया है। इस मामले में शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित आश्रय स्थलों पर छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घोर कलयुग : सोनू ने राज खोला नहीं तो गांव तो खामोशी से नरसंहार को दबा दिया था

बता दें कि पूर्णिया जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम टेटगामा वार्ड संख्या- 10 में एक ही परिवार के 5 व्यक्तियों बाबू लाल उराँव उम्र करीब 65 वर्ष पिता स्व० सीताराम उराँव, सीता देवी उम्र 60 वर्ष पति बाबू लाल उराँव, मंजीत उराँव उम्र 25 वर्ष पिता बाबू लाल उराँव, रानी देवी उम्र 22 वर्ष पति मंजीत उराँव, कातो मोस्मात उम्र करीब 75 वर्ष पति स्व० सीताराम उराँव की मारपीट के बाद जलाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को पोखर में ले जाकर गाड़ दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास मुठभेड़ में ढेर
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया राजा?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।