after chirag paswan now tejashwi yadav party rjd block president beaten in bihar khagaria बिहार में अब तेजस्वी की पार्टी के नेता की पिटाई, डायन होने का आरोप लगा मां को भी डंडे से धुना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अब तेजस्वी की पार्टी के नेता की पिटाई, डायन होने का आरोप लगा मां को भी डंडे से धुना

इधर जब उनके बेटे और राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अली अपनी मां को बचाने आए तो दबंग उनपर भी टूट पड़े। लाठी-डंडे से उनसे भी मारपीट की गई। इस मारपीट में राजद प्रखंड अध्यक्ष भी घायल हो गए। अब मामले की जांच में चौथम थाना पुलिस जुट गई है।

Wed, 25 June 2025 12:32 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक प्रतिनिधि, चौथम, खगड़िया
share
बिहार में अब तेजस्वी की पार्टी के नेता की पिटाई, डायन होने का आरोप लगा मां को भी डंडे से धुना

बिहार में अब तेजस्वी यादव की पार्टी के एक नेता की जमकर पिटाई की गई है। वारदात खगड़िया जिले की है। दबंगों ने यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखंड अध्यक्ष की मां को भी पीटा है। जिले में चौथम थाना क्षेत्र के करुआ गांव में मंगलवार को डायन का आरोप लगाकर दबंगों ने राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अली की मां मनीना खातून को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। अपनी मां को बचाने आए राजद प्रखंड अध्यक्ष को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों घायल मां और बेटे का इलाज चौथम सीएचसी में किया गया।

इधर मामले को लेकर पीड़िता मनीना खातून ने चौथम थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत में लगे झिंगा तोड़ रही थी। इसी दौरान गांव के ही मो शमीम, मो शाहनवाज, मो फैजान, मो मतीन सहित 16 की संख्या में आए महिलाएं और पुरुष एक मत होकर लाठी, डंडे और लोहे का पाइप लेकर वहां पहुंचे। आते ही इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर मनीना खातून को घायल कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत से एक दिन पहले ही तैयार हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिहार में गजब हो गया
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया

इधर जब उनके बेटे और राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अली अपनी मां को बचाने आए तो दबंग उनपर भी टूट पड़े। लाठी-डंडे से उनसे भी मारपीट की गई। इस मारपीट में राजद प्रखंड अध्यक्ष भी घायल हो गए। अब मामले की जांच में चौथम थाना पुलिस जुट गई है।

चिराग की पार्टी के नेता के बेटे का मर्डर

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सहरसा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के एक नेता के बेटे की हत्या कर दी गई थी। सहरसा में सलखुआ डीह टोले में एलजेपी (रामविलास) पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव के 21 साल के बेटे राकेश कुमार उर्फ काकेश को बदमाशों ने पीट-पीट कर मार डाला था। पुरानी रंजिश को लेकर यहां महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद प्रखंड अध्यक्ष के बेटे की हत्या कर दी गई थी। राकेश कुमार को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था और बाद में उनकी मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान की पार्टी के नेता के बेटे की पीट-पीट कर हत्या, मां को भी किया जख्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।