this week heavy rain in bihar yellow alert for thunderstorm in two districts Bihar Weather: इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में इस हफ्ते मेघ गर्जन के साथ कहीं बहुत भारी तो कहीं भारी वर्षा को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी वहां अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Wed, 25 June 2025 05:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात या वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। मंगलवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में दोपहर में तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली है। राजधानी में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

वहीं दो जिलों किशनगंज व पश्विम चंपारण में आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में इस हफ्ते मेघ गर्जन के साथ कहीं बहुत भारी तो कहीं भारी वर्षा को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी वहां अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां लापता हो गए रिटायर जज, खोज निकालने के लिए पटना HC में अर्जी

इधर बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, किशनगंज, रोहतास, गया, दरभंगा, जमुई, अररिया, भागलपुर, गया, नालंदा, मधुबनी, वैशाली के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के गलगलिया में सर्वाधिक वर्षा 120.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम पारा में बढ़ा। पटना का अधिकतम पारा 34.3 डिग्री रहा।

कहां कितनी वर्षा

पूर्वी चंपारण के अरेराज में 87.4 मिमी, समस्तीपुर के रोसरा में 81.3 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 75.8 मिमी, गया के शेरघाटी में 65.4 मिमी, हायाघाट में 55.0 मिमी, सिसवन में 52.6 मिमी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।