rs 28 crore electricity bill dues on bihar police 28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया

बिजली बिल बकाए को लेकर भेजी गई लिस्ट की बात करें तो पटना पुलिस जिले पर सर्वाधिक 4.17 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरे नंबर पर सहरसा जिला है जिसपर 3.84 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। गया पर 3.43 करोड़ रुपया बकाया है।

Wed, 25 June 2025 06:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, भागलपुर
share
28 करोड़ की मुफ्त बिजली जला गई बिहार पुलिस, पटना पुलिस पर सबसे ज्यादा बकाया

बकाया बिजली बिल से पुलिस विभाग भी नहीं बच सका। बिहार के विभिन्न जिलों की पुलिस के विभिन्न कार्यालयों पर बिजली विभाग का 28.06 करोड़ रुपये बकाया है। इस साल मई महीने तक के इस बकाया बिल के भुगतान को लेकर विभाग ने लिखा है।

विभाग के लिखे जाने के बाद बिजली विभाग के वरीय अधिकारी ने सभी जिलों को भुगतान को लेकर निर्देश दिया है। जिलों की लिस्ट भेजकर यह बताया गया है कि किस जिले के पुलिस विभाग पर कितना बकाया है। यह भी कहा गया है कि भुगतान के लिए राशि उपलब्ध है इसलिए उसका भुगतान कर दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां लापता हो गए रिटायर जज, खोज निकालने के लिए पटना HC में अर्जी

भागलपुर पर 48 करोड़ रुपये का बकाया

बिजली बिल बकाए को लेकर भेजी गई लिस्ट की बात करें तो पटना पुलिस जिले पर सर्वाधिक 4.17 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरे नंबर पर सहरसा जिला है जिसपर 3.84 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। गया पर 3.43 करोड़, छपरा पर 2.48 करोड़ और औरंगाबाद पर 1.84 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। भागलपुर पर 48.05 करोड़, मुंगेर पर 50.67 करोड़ और बांका जिले पर 12.54 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।