Account of 80 crores in diary network in many states devar of Mukhiya Babita kumare big liquor mafia डायरी में 80 करोड़ का हिसाब, कई राज्यों में नेटवर्क; मुखिया का देवर शराब का इतना बड़ा धंधेबाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डायरी में 80 करोड़ का हिसाब, कई राज्यों में नेटवर्क; मुखिया का देवर शराब का इतना बड़ा धंधेबाज

शराब के धंधे में कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपित मुखिया का देवर सुजीत मिश्रा शराब से जुड़े मामले में वर्ष 2020 में रांची में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस को 80 करोड़ रुपये के शराब के धंधे के हिसाब की डायरी मिली थी।

Thu, 14 Aug 2025 09:33 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
डायरी में 80 करोड़ का हिसाब, कई राज्यों में नेटवर्क; मुखिया का देवर शराब का इतना बड़ा धंधेबाज

बिहार के मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त मुखिया बबिता कुमारी के घर ईडी की छापेमाीर के बाद कई कहानियां सामने आ रही हैं। शराब के धंधे में कम समय में अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपित मुखिया का देवर सुजीत मिश्रा शराब से जुड़े मामले में वर्ष 2020 में रांची में गिरफ्तार हुआ था। सकरा थानेदार राजू कुमार पाल ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस को 80 करोड़ रुपये के शराब के धंधे के हिसाब की डायरी मिली थी।

सुजीत पर झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और चंडीगढ़ से शराब मंगाकर मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने का आरोप है। आशंका है कि वह शराब के बड़े सिंडिकेट में शामिल है। सुजीत के साथ उसके भाई बबलू मिश्रा और भरत भूषण भी शराब के मामलों में आरोपित हैं। तीनों भाइयों को पुलिस शराब कांड में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस महिला मुखिया को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार उसी के घर रेड, बिहार में ऐक्शन

सकरा थानेदार ने बताया कि सुजीत के खिलाफ अलग-अलग थानों में शराब के धंधे से जुड़े छह केस दर्ज हैं, जबकि मुखिया पति बबलू मिश्रा के खिलाफ दो केस हैं। भरत पर भी शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। ईडी की छापेमारी के बाद सकरा थानेदार ने बुधवार की रात सुजीत को हिरासत में ले लिया। थाने पर वरीय पुलिस अधिकारियों ने उससे शराब सिंडिकेट को लेकर पूछताछ की। दूसरे राज्य के शराब सप्लायरों के संबंध में भी पुलिस उससे जानकारी ले रही है। पुलिस के अनुसार सुजीत मुशहरी, बेला, कांटी में भी शराब कांड में जांच के दायरे में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छपरा में 30 हजार की घूस लेते भू-अर्जन का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने दबोचा

आठ करोड़पति शराब धंधेबाजों में नाम

पुलिस के अनुसार जिले में आठ शराब के बड़े कारोबारी करोड़पति हैं। इनमें चुन्नू ठाकुर, रवि सहनी, मिथिलेश सिंह, सूरज गुप्ता, सुजीत मिश्रा, बबुआ डॉन, अमित कुमार आदि शामिल हैं। इन्होंने शराब से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। मिठनपुरा पुलिस ने तीन साल पहले 13 जनवरी 2022 को एक अपार्टमेंट से चुन्नू ठाकुर के सिंडिकेट से जुड़े अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 100 करोड़ रुपये से अधिक के हिसाब वाली तीन डयरी मिली थी। मुजफ्फरपुर पुलिस इन सभी के खिलाफ संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव तैयार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के 150 एएसआई और दारोगाओं के वेतन पर क्यों लगी रोक, SP का फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार की घूसखोर दारोगा, केस में नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत; SP ने लिया ऐक्शन

बंगाल के उद्योगपति से सौदा, बेला से सप्लाई

सुजीत प. बंगाल और झारखंड के शराब सप्लायरों के नेटवर्क से जुड़ा रहा है। प. बंगाल के उद्योगपति देवकी नंदन बिहानी के बेला फेज-2 स्थित फैक्ट्री से 17 अप्रैल 2023 को एक करोड़ से अधिक की शराब पकड़ी गई थी। इसमें सुजीत समेत आठ धंधेबाजों पर केस दर्ज हुआ था। शराब की खेप पंजाब से मंगाई गई थी। इसके बाद भी बेला में सुजीत का सिंडिकेट कमजोर नहीं हुआ। उसके सिंडिकेट ने फिर से शराब की बड़ी खेप मंगाई जो पारुल पैकेजिंग प्रा.लि. नामक फैक्ट्री के सामने से 28 दिसंबर 2024 को जब्त की गई। इसमें भी एक करोड़ रुपये से अधिक शराब पकड़ी गई थी। शराब की खेप चंडीगढ़ से मंगाई गई थी।

क्या बोलीं मुखिया

ईडी की छापेमारी मेरे या मेरे पति बबलू मिश्रा के खिलाफ नहीं थी। कार्रवाई मेरे देवर सुजीत मिश्रा को लेकर की गई है। सुजीत और उसका परिवार भी हमारे इसी पैतृक मकान में रहता है। ईडी की टीम को घर से कुछ नहीं मिला है। -बबिता कुमारी, मुखिया, बिशुनपुर बघनगरी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।