पटना के 150 एएसआई और दारोगाओं के वेतन पर क्यों लगी रोक, SP का फरमान
दरअसल, पिछले दिनों सिटी एसपी ने अपने क्षेत्र में आने वाले थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा की थी। पता चला कि इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मियों को जो टास्क सौंपे गए थे, उसे उन्होंने पूरा नहीं किया। प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी को माह में पांच केस का निपटारा करना था।

काम में लापरवाही बरतने और केस का निपटारा नहीं करने वाले दो दर्जन थानों के करीब 150 एएसआई और दारोगा रैंक के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। उनके वेतन पर एसपी सिटी पश्चिमी ने रोक लगा दी है। अगर इन पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में सुधार हुआ तो इनका वेतन पहले की तरह शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, एक भी केस का निपटारा नहीं करने वाले आधा दर्जन लापरवाह पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
दरअसल, पिछले दिनों सिटी एसपी ने अपने क्षेत्र में आने वाले थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के कार्य की समीक्षा की थी। पता चला कि इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मियों को जो टास्क सौंपे गए थे, उसे उन्होंने पूरा नहीं किया। प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी को माह में पांच केस का निपटारा करना था। इनमें कइयों ने एक भी केस का निष्पादन नहीं किया। कुछ ने एक या दो केस का निपटारा किया है। सीसीए 3 के तहत प्रस्ताव भेजने के निर्देश एसपी सिटी ने दिये थे। इसे भी पूरा नहीं किया गया। इसके बाद एसपी ने ऐसे पुलिस पदाधिकारियों के नाम चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।
दानापुर समेत तीन थानों का प्रदर्शन सबसे खराब
समीक्षा में यह बात भी सामने आई कि तीन थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों का प्रदर्शन सबसे खराब है। इनमें शाहपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर थाने के पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं मनेर और बिहटा में तैनात बेहतर काम करने वाले पुलिस अफसरों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी सिटी पश्चिमी के क्षेत्र में पूर्व में साढ़े 12 हजार केस लंबित थे। इसके बाद उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिये। परिणामस्वरूप एक माह में डेढ़ हजार केस का निपटारा हो गया है।
एसपी सिटी पश्चिमी, भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हर पुलिसकर्मी के काम की समीक्षा की जा रही है। टास्क पूरा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई है। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। काम में सुधार लाने वाले पुलिसकर्मियों का वेतन शुरू कर दिया जायेगा।




साइन इन