छपरा में 30 हजार की घूस लेते भू-अर्जन का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा
याचिकाकर्ता ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में नया भूमि अधिग्रहण में भुगतान नहीं कर रहे थे और पुराने मिले भुगतान में 2 प्रतिशत की राशि बतौर घूस मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत निगरानी से की थी। जिसके बाद भू अर्जन के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

छपरा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भू अर्जन कार्यालय में सोमवार को छपरा में निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए क्लर्क आकाश मुकुंद को 30 हजार रुपए घूस लेते पकड़ लिया। मामले में निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि याचिकाकर्ता सोनपुर गोविन्दचक निवासी हर्षवर्धन कुमार सिंह की जमीन एनएच निर्माण में अधिग्रहण की गई है। इसी एवज में उन्हें 16 लाख रुपए मिले थे। उसी पैसे के दो प्रतिशत के हिसाब से घूस की मांग लिपिक ने की थीो, जिसमे 30 हजार पर सौदा पक्का हुआ था।
सोमवार को जैसे ही वह घूस की राशि ले रहे थे, तभी निगरानी विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उपस्थित भीड़ के सामने पैसे का मिलान किया गया और अन्य प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में याचिकाकर्ता ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में नया भूमि अधिग्रहण में भुगतान नहीं कर रहे थे और पुराने मिले भुगतान में 2 प्रतिशत की राशि बतौर घूस मांगी जा रही थी।
इसी को लेकर निगरानी विभाग को सूचना दी गई थी। निगरानी विभाग की टीम उसे मुजफ्फरपुर ले गई। गिरफ्तार क्लर्क के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।




साइन इन