Arvind Kejriwal AAP will also show its strength in Bihar announced to contest on 243 seats बिहार में केजरीवाल की AAP भी दिखाएगी दम, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में केजरीवाल की AAP भी दिखाएगी दम, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर कोई भी निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व स्थानीय इकाई से बातचीत के बाद करेगा।

Tue, 17 June 2025 04:25 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में केजरीवाल की AAP भी दिखाएगी दम, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

बिहार चुनाव के रण में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी कूदेगी। मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के चुनावी प्लान बताया। उन्होने कहा कि बिहार की सभी 243 सीटों पर आप मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि हर सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे, सीटों के तालमेल पर भी निर्णय लिया जाएगा। हालांकि उन्होने ये साफ कर दिया कि सीटों के तालमेल को लेकर कोई भी निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व स्थानीय इकाई से बातचीत के बाद करेगा।

दरअसल मंगलवार को पार्टी की तरफ से पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना कार्यक्रम में भाग लेने आप सांसद संजय सिंह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होने एनडीए गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। सिंह ने कहा कि सुशासन के दावों की पोल हर रोज खुल रही है। पीएम मोदी बिहार में प्यार जताते हैं, लेकिन दिल्ली में बीजेपी नेता बिहार के लोगों को दुश्मन समझते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरसीपी सिंह का दल प्रशांत किशोर की जन सुराज में विलीन, नीतीश के दो विरोधी एक हुए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में किसी से गठबंधन नहीं, सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ेगी बसपा

आप सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग दिल्ली में चुनाव के वक्त झुग्गीवालों को पक्के मकान देने की बात कर रहे थे, और अब उन्हीं की झुग्गियां उजाड़ रहे हैं। सालों से रह रहे बिहार और यूपी के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया। ऐसे में बिहार के लोगों से हम अपील करते हैं, कि जो पार्टी दिल्ली से आपको भगाना चाहती है, उसे बिहार से बाहर का रास्ता दिखाइए। बिहार में भी हम अपना मॉडल लेकर चुनाव में जाएंगे। लेकिन फैसला तो जनता को ही लेना है, वही मालिक है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।