Patliputra Township Patna will be largest in Bihar expressway ring road to pass through it बिहार में सबसे बड़ी होगी पाटलिपुत्र टाउनशिप, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड भी यहां से गुजरेगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सबसे बड़ी होगी पाटलिपुत्र टाउनशिप, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड भी यहां से गुजरेगा

पटना के पास विकसित होने वाली पाटलिपुत्र टाउनशिप बिहार में सबसे बड़ी सैटेलाइट ग्रूीनफील्ड टाउनशिप होगी। प्रस्तावित नई स्पोर्ट्स सिटी और फिनटेक सिटी इसी का हिस्सा होंगी। पाटलिपुत्र टाउनशिप में एक्सप्रेस वे और सिक्स लेन रिंग रोड भी गुजरेगा। 

Fri, 24 April 2026 05:02 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में सबसे बड़ी होगी पाटलिपुत्र टाउनशिप, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड भी यहां से गुजरेगा

बिहार में 11 नए सेटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी। पुराने शहरों के पास सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए ग्रीनफील्ड शहर बसाए जाएंगे। राजधानी पटना के पास जो सैटेलाइट शहर बनेगा, उसका नाम पाटलिपुत्र टाउनशिप होगा। यह बिहार की सबसे बड़ी सैटेलाइट टाउनशिप होगी, जो लगभग 81 हजार एकड़ क्षेत्र में फैली होगी। आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे इसके अंदर से होकर ही गुजरेगा। इसके अलावा सिक्स लेन रिंग रोड भी होगा। इसमें फिनटेक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, लॉजिस्टिक हब और ज्यूडिशियल एकेडमी जैसी आधारभूत संरचनाएं होंगी। वहीं, पटना-गया-डोभी फोरलेन का हिस्सा भी इसमें आएगा।

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप को दो क्षेत्रों में बांटा गया है। इसमें एक विशेष क्षेत्र और दूसरा कोर क्षेत्र होगा। विशेष क्षेत्र का आकार 81730 एकड़ में होगा, जबकि कोर एरिया 1010 एकड़ में फैला होगा।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से कितनी दूरी

टाउनशिप का कोर क्षेत्र पटना मुख्य शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स से इसकी दूरी 21 किलोमीटर होगी। पटना जंक्शन से यह 20 किलोमीटर और पटना एयरपोर्ट से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। टाउनशिप के कोर एरिया के पास बिहटा-सरमेरा रोड, प्रस्तावित जट डुमरी रेलवे जंक्शन और नई स्पोर्ट सिटी एवं ज्यूडिशियल एकेडमी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा एयरपोर्ट के पास बसेगी मिथिला टाउनशिप, 102 गांव की जमीन खरीद-बिक्री पर रोक

9 प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र शामिल

पाटलिपुत्र टाउनशिप के विशेष क्षेत्र में पुनपुन, फतुहा, संपतचक, पटना ग्रामीण, नौबतपुर, धनरुआ, दनियावां और मसौढ़ी प्रखंड के 274 गांवों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, पुनपुन नगर पंचायत के 6 वार्ड भी इसमें जोड़े गए हैं। वहीं, कोर एरिया में पुनपुन प्रखंड के सिर्फ 12 गांवों को रखा गया है, जिनमें पीपरा, बाजीदपुर, पीपरा, पनवार, नुरुद्दीनपुर, डुमरी, नादपुर, खैरी, खापुरा, कलियानपुर बसियावां, पीपरा चक और सिकंदरपुर शामिल हैं।

जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक

नगर विकास एवं आवास विभाग ने गुरुवार को सेटेलाइट टाउनशिप बसाने के लिए इसके क्षेत्र और चौहद्दी को तय करके संकल्प जारी कर दिया। नई सेटेलाइट टाउनशिप के लिए जो विशेष क्षेत्र और कोर क्षेत्र चिह्नित किया गया है, उसमें जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर विधिवत रूप से रोक लगाई गई है। इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टेशन से 10, एयरपोर्ट से 18 KM दूर विक्रमशिला टाउनशिप; 84 गांव रेड लिस्ट में

इन शहरों में भी बसेगी सेटेलाइट टाउनशिप

दरभंगा

  • मिथिला टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 1600 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 17400 एकड़

छपरा

  • सारण टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 550 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 15400 एकड़

सोनपुर

  • हरिहरनाथ टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 2000 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 33000 एकड़

भागलपुर

  • विक्रमशिला टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 861 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 24000 एकड़

मुजफ्फरपुर

  • तिरहुत टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 800 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 20200 एकड़

गयाजी

  • मगध टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 1629 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 22200 एकड़

पूर्णिया

  • पूर्णिया टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 1374 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 26000 एकड़

सीतामढ़ी

  • सीतापुरम टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 532 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 10000 एकड़

मुंगेर

  • अंग टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 1016 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 6750 एकड़

सहरसा

  • कोसी टाउनशिप
  • कोर क्षेत्र- 1020 एकड़
  • विशेष क्षेत्र- 25200 एकड़

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काशी जैसा हरिहरनाथ कॉरिडोर, 11 टाउनशिप; सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक के 22 फैसले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।