4 killed 3 injured in accident in Madhubani Bihar Scorpio jumped divider collided with truck हादसे में 4 की मौत, 3 जख्मी; डिवाइडर जंप कर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, गाड़ी में 6 पुरुष 1 महिला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हादसे में 4 की मौत, 3 जख्मी; डिवाइडर जंप कर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, गाड़ी में 6 पुरुष 1 महिला

मृतक संजीव के साले कुरुक्षेत्र के झांसा निवासी विक्रम कुमार ने फोन पर बताया कि तीन दिनों से उनसे बात नही हुई। गुरुवार सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।

Thu, 5 March 2026 01:41 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हादसे में 4 की मौत, 3 जख्मी; डिवाइडर जंप कर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, गाड़ी में 6 पुरुष 1 महिला

बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक के पास एन एच 27 पर घटी। मृतक की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की कनिपला निवासी संजीव एवं कुरुक्षेत्र जिले के रौडीखेड़ी गांव निवासी विकास एवं अंकुश के रूप में हुई है। जख्मी कुरुक्षेत्र जिला निवासी कुलदीप सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रितिक,रजिया 29 वर्ष एवं 26 वर्षीय कपिस को प्राथमिक इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्प्ताल में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो हरियाणा का है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार अहले सुबह समय करीब चार बजे दरभंगा की ओर से स्कार्पियो आ रही थी जो खोपा और परसा के बीच दुर्घटना की शिकार हो गई। कार डिवाइडर क्रॉस करके विपरित लेन में चली गयी और सामने से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दिया। हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जिसकी पहचान नही हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली खराब कर दिया, 25 से 30 नीतीश पर वोट आया; नामांकन से पहले लगे JDU वाले

दुर्घटना में जख्मी 6 लोगों को पुलिस के सहयोग से झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। इनमें संजीव,विकास एवं अंकुश की मौत रास्ते मे ही हो गई। रितिक ,रजिया एवं कपिस को प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि संजीव अपने दोस्त से गाड़ी लेकर घूमने जा रहा था। स्कार्पियो का नम्बर एचआर 07 ए जी 3633 है। अब तक स्पष्ट नही हो पाया है कि सातों लोग कहाँ घूमने जा रहे थे। मगर अनुमान है कि ये लोग नॉर्थईस्ट या नेपाल जा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे साथ होते तो ऐसा नहीं होता; तेजस्वी बोले- बीजेपी ने नीतीश को धोखा दिया

मृतक संजीव के साले कुरुक्षेत्र के झांसा निवासी विक्रम कुमार ने फोन पर बताया कि तीन दिनों से उनसे बात नही हुई। गुरुवार सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। वे लोग कब और कहां जा रहे थे इसकी जानकारी किसी को नही है। वही गाड़ी के नम्बर से गाड़ी मालिक का नम्बर पता लगाकर पुलिस ने संपर्क किया तो उसने कहा कि संजीव ने गाड़ी मांगी थी मगर कहाँ जाना था उसकी जानकारी नही दी थी। फिलहाल शवो को सदर अस्पताल मधुबनी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलाव की बयार, अब नहीं नीतीश कुमार; CM पद से इस्तीफा के बाद सरकार का मार्गदर्शन

पुलिस परजिनों के आने का इंतजार कर रही है। फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि गाड़ी में चालक सहित सात लोग सवार थे,जिसमे 6 पुरुष एक महिला थी। गुरुवार अहले सुबह जब घटना हुई तो एक सवार की मौके पर मौत हो गई थी जबकि तीन की मौत झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल जाने के दौरान रास्ते मे हो गई। तीन घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक लेकर चालक एवं खलासी घटनास्थल से फरार हो गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।