12817 new polling booths were made before Bihar elections now there are 90712 polling stations in the state बिहार चुनाव से पहले 12817 नए पोलिंग बूथ बने, अब राज्य में 90712 मतदान केंद्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले 12817 नए पोलिंग बूथ बने, अब राज्य में 90712 मतदान केंद्र

बिहार चुनाव से पहले 12,817 नये मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिससे अब राज्य में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 90,712 हो गई है। इनमें से 12,479 मतदान केन्द्र उसी भवन या परिसर में स्थापित किए गए हैं, जबकि केवल 338 मतदान केन्द्रों की जगह नजदीकी परिसर में ट्रांसफर की गई है

Sat, 19 July 2025 08:51 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले 12817 नए पोलिंग बूथ बने, अब राज्य में 90712 मतदान केंद्र

बिहार चुनाव के मद्देनजर 12817 नए पोलिंग बूथ का गठन हुआ है। जिसके बाद अब राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 90,712 हो गई है। जिसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने साझा की है। उन्होने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रति मतदान केन्द्र अधिकतम 1200 निर्वाचकों के निर्धारित मानक के अनुसार बिहार राज्य में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई है।

इस प्रक्रिया के तहत सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त किए गए। इन सुझावों के आधार पर मतदान केन्द्रों की पुनर्संरचना का प्रस्ताव तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। जिसे आयोग द्वारा 18 जुलाई को अनुमोदित कर सूचित किया है। इससे पहले राज्य में कुल 77,895 मतदान केन्द्र थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट रिवीजन में यादव बहुल क्षेत्रों पर चलेगी कैंची? तेजस्वी ने जताई आशंका
ये भी पढ़ें:35 लाख वोटर तक नहीं पहुंच पाया चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट रिवीजन में 9 दिन ही शेष
ये भी पढ़ें:गायब और छूटे हुए वोटर्स के घर फिर जाएंगे BLO; 86% रिवीजन फॉर्म जमा, 10 दिन बाकी
ये भी पढ़ें:बिहार में 35 लाख वोटर का लिस्ट से कटेगा नाम! 20 दिन में 83% रिवीजन फॉर्म जमा

आयोग से प्राप्त अनुमोदन के बाद 12,817 नये मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिससे अब बिहार में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 90,712 हो गई है। इनमें से 12,479 मतदान केन्द्र उसी भवन या परिसर में स्थापित किए गए हैं, जबकि केवल 338 मतदान केन्द्रों की जगह नजदीकी परिसर में ट्रांसफर की गई है। नवनिर्मित मतदान केन्द्रों की जिलावार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के दौरान साझा की गई है।

इसके अतिरिक्त, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो इन नये मतदान केन्द्रों की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को अविलंब उपलब्ध कराएं तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि हर मतदाता तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।