Amit Shah says Nitish govt repaired potholes of RJD 15 year rule in last 20 years Bihar requires NDA Govt to develop RJD के 15 साल का गड्ढा भरा, अब इमारत बनेगी; NDA सरकार के 20 साल पर बोले अमित शाह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RJD के 15 साल का गड्ढा भरा, अब इमारत बनेगी; NDA सरकार के 20 साल पर बोले अमित शाह

भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि बिहार को विकसित बनाने के लिए फिर से एनडीए सरकार की जरूरती है। उन्होंने कहा कि राजद के 15 साल के शासनकाल के गड्ढे भर गए हैं और अब उन पर इमारतें बनेंगी।

Fri, 17 Oct 2025 09:04 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
RJD के 15 साल का गड्ढा भरा, अब इमारत बनेगी; NDA सरकार के 20 साल पर बोले अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार को विकसित बनाने के लिए फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनाने की अपील की है। शाह ने कहा कि पिछले 20 साल में एनडीए सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरडेजी) सरकार के कार्यकाल के गड्ढों को भरा है। अब उन पर बहुमंजिली आधुनिक इमारतें बनेंगी। अमित शाह ने कहा कि इस काम को करने के लिए एक और आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को मौका देने की अपील की।

तीन दिनों के चुनावी दौरे पर आए अमित शाह का बिहार में शुक्रवार को दूसरा दिन था। उन्होंने सुबह मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान अमित शाह ने एनडीए गठबंधन की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। माना जाता है कि सीट बंटवारे हुए विवाद को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई होगी। एनडीए में अब सब कुछ सेट हो गया है और गठबंधन के पांच दलों ने सारे कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। शाह इसके बाद छपरा गए, जहां उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट की नामांकन सभा को संबोधित किया।

12 लाख करोड़ रुपये कहां से लाएंगे तेजस्वी यादव; हर घर सरकारी नौकरी वादे पर अमित शाह का तंज

अमित शाह ने शाम में पटना के ज्ञान भवन में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी बिहार में फिर से जंगलराज स्थापित करने के लिए नए कपड़े पहन कर आए हैं और जनता से जनादेश मांग रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को पूरे देश की वोटर लिस्ट से घुसपैठियों को बाहर निकालना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी के घर परिवार में एक नौकरी देने के चुनावी वादे पर गंभीर सवाल उठाया और कहा कि 2.60 करोड़ परिवार को एक नौकरी देने पर 40 हजार वेतन देने के लिए भी 12 लाख करोड़ रुपये चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।