What is shankh yog in hand know its its importance as per palmistry Palmistry: किस्मत वालों के हाथ में होता है शंख योग, जानें इससे जुड़े फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: किस्मत वालों के हाथ में होता है शंख योग, जानें इससे जुड़े फल

  • Shankh yog: हस्तरेखा शास्त्र में शंख योग का विशेष महत्व है। जानें शंख योग कब बनता है और जिन लोगों के हाथ में होता है उन्हें किस तरह के फल प्राप्त होते हैं।

Fri, 3 Jan 2025 04:10 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: किस्मत वालों के हाथ में होता है शंख योग, जानें इससे जुड़े फल

Shankha yoga palmistry in hindi: हथेली पर कुछ शुभ चिन्ह या निशान मिलकर शुभ योग का निर्माण करते हैं। हथेली पर बने पर्वत को सूर्य, शुक्र, शनि, बुध, मंगल व चंद्रमा के नाम से जाना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के जानकार इन्हीं पर्वतों का अध्ययन करके व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान का आकंलन करते हैं। हथेली पर कई तरह के खास योगों का निर्माण होता है, जिनमें से एक शंख योग। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में शंख योग होता है उनका जीवन बहुत सुखों से भरपूर रहता है। जानें हथेली पर शंख योग कब बनता है और क्या मिलता है फल:

शंख योग का निर्माण: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, शुक्र पर्वत का क्षेत्र विस्तृत होने और उससे एक रेखा शनि पर्वत और दूसरी सूर्य पर्वत पर जाती है, तब शंख योग का निर्माण होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हथेली में दो भाग्य रेखा होने का क्या मतलब होता है? जानें

शंख योग का फल: शंख योग का निर्माण किस्मत वालों के हाथ में होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में शंख योग बनता है उन्हें भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग आनंददायक जीवन गुजारते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। कहा जाता है कि ऐसे लोग मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। विघ्न-बाधाओं से बाहर निकलने के तरीकों को स्वयं खोजते हैं।

कैसा मिलता है जीवनसाथी- हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिन लोगों के हाथ में शंख योग बनता है, उनका जीवनसाथी मिलनसार, सुशील, समझदार व साफ दिल का होता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में शंख योग होता है उन्हें भगवान पर विश्वास होता है। ये अध्यात्म से जुड़े होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल 4 जनवरी 2025: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन? पढ़ें
ये भी पढ़ें:हथेली पर कमल का चिन्ह होने से क्या होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!