What are the effects of having a lotus symbol on the palm hatheli me kamal ka nishan Palmistry: हथेली पर कमल का चिन्ह होने से क्या होता है? जानें इससे जुड़े संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: हथेली पर कमल का चिन्ह होने से क्या होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

  • Hath me kamal ka nishan: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कमल का निशान बहुत लोगों के पाया जाता है। जानें हाथ में कमल का निशान होने का अर्थ-

Thu, 26 Dec 2024 02:02 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: हथेली पर कमल का चिन्ह होने से क्या होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

Lotus sign on palm: हथेली पर कई चिन्ह या निशान पाए जाते हैं। ये चिन्ह हर व्यक्ति को अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले चिन्ह या निशान से मिलने वाले फलों का भी वर्णन किया गया है। सामुद्रिक शास्त्र में हथेली पर बनने वाले कुछ चिन्हों को अत्यंत शुभ व भाग्यशाली माना गया है। जिनमें से एक है- कमल का निशान। जानें हथेली पर कमल का निशान होने से क्या होता है और इससे जुड़े संकेत।

हथेली में कमल का चिन्ह होना- हथेली पर कमल का निशान या चिन्ह होना शुभ होता है। यह चिन्ह भगवान विष्णु का सूचक होता है। इस चिह्न का हथेली पर होना विष्णु योग कहलाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्ति के हाथों में कमल का निशान होता है, उन पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। ये भाग्यशाली व धनवान माने जाते हैं। कहा जाता है कि वैभव व ऐश्वर्य के मालिक होते हैं। ये चिन्ह अच्छे वक्ता होने के साथ प्रधान नेतृत्व की खूबी भी प्रदान करता है। यह निशान राजलक्ष्मी योग का कारक भी माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी के योग, आप भी जानिए

कमल का निशान हथेली पर कहीं पर भी बन सकता है। यह निशान हस्त रेखा शास्त्र में सौभाग्यदायक माना गया है। कमल का निशान ज्यादातर हृदय रेखा पर देखा जाता है। हृदय रेखा के मध्य में या अंत में कमल का चिन्ह बना हुआ देखा जा सकता है।

भाग्य रेखा पर भी बनता है कमल का निशान- कमल का निशान भाग्य रेखा पर भी बनता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भाग्य रेखा पर कमल का निशान बनना सफलता का सूचक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर ये व्यक्ति गरीब घर में भी जन्म लेते हैं तो अपनी कर्मठता व कर्म के आधार पर जीवन में सुख-समृद्धि हासिल कर लेते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!