What is the meaning of Double Luck Line in Hand Double Fate line palmistry double fate line in hand Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती हैं दो भाग्य रेखाएं, जानें इनसे जुड़े संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती हैं दो भाग्य रेखाएं, जानें इनसे जुड़े संकेत

  • Double fate line in hand meaning: हथेली में दोहरी भाग्य रेखाओं का होना एक शुभ संकेत माना गया है। जानें व्यक्ति के हाथ में मौजूद दोहरी भाग्य रेखा कब देती है शुभ फल-

Thu, 2 Jan 2025 05:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती हैं दो भाग्य रेखाएं, जानें इनसे जुड़े संकेत

Double Fate line in hand: कई लोगों की हथेली में दो भाग्य रेखा देखने को मिलती हैं। हथेली में दो भाग्य रेखा शुभ व अशुभ दोनों परिणाम दे सकती हैं। पहली भाग्य रेखा बड़ी होती है और दूसरी रेखा छोटी होती है। हस्त रेखा शास्त्र में छोटी भाग्य रेखा को बड़ी भाग्य रेखा का सहायक माना गया है।

भाग्य रेखा कब देती है शुभ-अशुभ परिणाम: अगर चंद्र पर्वत से भाग्य रेखा प्रारंभ होकर शनि पर्वत के नीचे तक जाती है। ऐसी भाग्य रेखा को शुभ माना गया है। जबकि मणिबंध से शुरू होकर मध्यमा अंगुली तक जाने वाली भाग्य रेखा को अशुभ मानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हथेली पर कमल का चिन्ह होने से क्या होता है? जानें इससे जुड़े संकेत

जानें भाग्य रेखा कब देती है शुभ फल:

1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में दोहरी भाग्य रेखा होने पर जातक को इनकम के एक से अधिक सोर्स प्राप्त होते हैं। कहते हैं कि इन जातकों को जीवन में अपार सफलता हासिल होती है।

2. जिन लोगों के हाथ में पहली भाग्य रेखा दूसरी भाग्य रेखा से छोटी होती है, ऐसे लोगों को जीवन में अथाह समर्थन व सहयोग प्राप्त होता है। इनके मित्र हर कदम पर साथ खड़े रहते हैं।

3. कहा जाता है कि जिन लोगों की एक भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर मस्तिष्क रेखा को क्रॉस करते हुए हृदय रेखा पर समाप्त होती है, ऐसे लोग किस्मत व भाग्य के धनी होते हैं।

4. जिन जातकों की हथेली में दोनों भाग्य रेखाएं एक समान होती हैं, वे आर्थिक रूप से समृद्ध माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास धन का अभाव नहीं होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी के योग, आप भी जानिए

5. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की दूसरी भाग्य रेखा हाथ में चंद्र पर्वत के एकदम सामने से प्रारंभ होती है, ऐसे लोग आर्थिक रूप से हमेशा स्थिर रहते हैं। इन्हें जीवन में भौतिक सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!