Horoscope Tomorrow 4 January 2025 kal ka Rashifal aries to pisces bhavishyafal Prediction राशिफल 4 जनवरी 2025: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राशिफल 4 जनवरी 2025: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन? पढ़ें

  • Horoscope Tomorrow 4 January 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 4 जनवरी 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Fri, 3 Jan 2025 02:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
राशिफल 4 जनवरी 2025: मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा 4 जनवरी का दिन? पढ़ें

Horoscope Tomorrow 4 January 2025, राशिफल 4 जनवरी 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 4 जनवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 4 जनवरी 2025, शनिवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

मेष राशि- मेष राशि वालों को अपनी अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना चाहिए। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोग आज नेगेटिव विचारों से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। अपनों का साथ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन धैर्य की कमी रह सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धनार्जन के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह वार्षिक राशिफल 2025: नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि कार्यस्थल पर काम के बोझ के कारण आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आज आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। परिवार का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर बन सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर रखें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को आज विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रमोशन व आय में वृद्धि के संकेत हैं। कारोबार के लिए पिता से धन भी मिल सकता है। इससे आय में भी वृद्धि होगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। लेकिन कार्यस्थल पर पॉलिटिक्स का शिकार भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। धन का आवक बढ़ेगा।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जहां धन का आगमन होगा, वहीं धन खर्च की अधिकता भी रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग आर्थिक लाभ करा सकता है। काम को लेकर भागदौड़ ज्यादा रहेगी।

कुंभ राशि- आज कुंभ राशि वालों को अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। बाहरी खान पान से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि में बनेगी शनि-सूर्य की युति, इन राशियों के लोग रहें सतर्क

मीन राशि- मीन राशि के जातक आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के संकेत हैं, लेकिन कुछ विघ्न-बाधा आ सकती है। माता-पिता की सेहत पर नजर रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!