Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 22-28 September 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 22-28 सितंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Mon, 22 Sep 2025 05:43 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 22-28 सितंबर 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 22 से 28 सितंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- इस सप्ताह मेष राशि वालों को संतुलन पर जोर देने की जरूरत है। रिश्तों में ईमानदारी और खुला संवाद बहुत जरूरी है। पेशेवर तौर पर, तनाव को मैनेज करना और कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है।

वृषभ राशि- ये सप्ताह आपको नए रास्ते और अवसर तलाशने के लिए आमंत्रित करता है। आपका ध्यान वर्क लाइफ बैलेंस बनाए रखने पर होना चाहिए। आराम के लिए समय को प्राथमिकता दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 सितंबर को मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, शुरू होगा 3 राशियों का अच्छा टाइम

मिथुन राशि- इस सप्ताह संतुलन और विकास पर ध्यान केंद्रित करने का समय है। करियर और पर्सनल जीवन में उन्नति के अवसर खुद ही सामने आते हैं, लेकिन सोच-समझकर डिसीजन लेने की आवश्यकता होती है।

कर्क राशि- इस सप्ताह हर दिन को क्लियरिटी के साथ देखें। वित्तीय मामलों पर पूरा ध्यान दें और सोच-समझकर डिसीजन लें। सेहत के लिहाज से, अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए संतुलित दृष्टिकोण अपनाने के लिए यह एक अच्छा समय है।

सिंह राशि- इस सप्ताह पर्सनल और प्रोफेशनल कनेक्शन को मजबूत करने का टाइम है। करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत करने के अवसरों की तलाश करें और काम पर नई चुनौतियों से न कतराएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 22 से 28 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?

कन्या राशि- इस सप्ताह खुली बातचीत और समझ के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करें। फालतू तनाव से बचने के लिए फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान दें। सेहत के लिहाज से, हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने से आपका एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा।

तुला राशि- इस सप्ताह नई संभावनाओं के लिए खुले रहें, लेकिन डीसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। व्यक्तिगत संबंधों की बात करें तो खुद को सुनें। याद रखें, छोटे कदम महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह नई स्किल्स सीखने के लिए तैयार रहें। वित्तीय रूप से, यह आपके खर्च और बचत की आदतों पर गौर करने का ये अच्छा समय है। अपनी आदतों को बदलाव करके और तनाव के लेवल के प्रति सचेत रहकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 22 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि- इस सप्ताह नई स्किल्स सीखने के लिए तैयार रहें। वित्तीय रूप से, यह आपके खर्च और बचत की आदतों पर गौर करने का ये अच्छा समय है। अपनी आदतों को बदलाव करके और तनाव के लेवल के प्रति सचेत रहकर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

मकर राशि- इस सप्ताह रिश्तों को स्ट्रॉंग बनाने के लिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पेशेवर रूप से, यह आगे बढ़ने और नए अवसरों की खोज करने का समय है। वित्तीय रूप से, स्टेबिलिटी बनाने के लिए सावधानी बरतें।

कुंभ राशि- इस सप्ताह आपको अपने पर्सनल और पेशेवर जीवन में नए आयाम तलाशने के लिए आमंत्रित करता है। आप अपने करीबियों के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत होते हुए पा सकते हैं। प्रोफेशनल रूप से, बदलावों के लिए तैयार रहें।

मीन राशि- इस सप्ताह आर्थिक रूप से खर्चों को लेकर सतर्क रहें और बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें। खुद को ऐसी सिचूऐशन में पाएंगे, जो पर्सनल व प्रोफेशनल ग्रोथ की ओर ले जाएगी। बदलाव के लिए खुले रहने से आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!