Numerology Weekly Horoscope Number Horoscope from 22-28 September 2025 Rashifal for 1-9 Mulank Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 22 से 28 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 22 से 28 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Mon, 22 Sep 2025 12:23 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 22 से 28 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

1-9 मूलांक के लिए 22 से 28 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?

मूलांक-1: इस सप्ताह अपने रास्ते में आने वाली अच्छी चीजों के लिए तैयार रहें। यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे हम दूसरों पर थोप सकते हैं। इस रियल्टी को स्वीकार करने से शांति की फीलिंग और समझ के साथ आगे बढ़ने की क्षमता पैदा हो सकती है।

मूलांक-2: इस सप्ताह अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस करने और ऐसे विकल्प चुनने के लिए समय निकालें, जो आपके लॉंग टर्म गोल्स से मेल खाते हों। आगे क्या होने वाला है उस पर ध्यान केंद्रित करें और उन मौकों को अपनाएं, जो आपका इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि की पूजा: घर पर कैसे करें कलश की स्थापना, 11:49 बजे से अभिजित मुहूर्त

मूलांक-3: इस सप्ताह बदलाव को लेकर होने वाले स्ट्रेस को कम करें। कभी-कभी हमारी इच्छा के बावजूद, लोग उस तरह नहीं काम कर पाते जैसा हम उम्मीद करते हैं। चेंज की भावना भीतर से आनी चाहिए।

मूलांक-4: इस सप्ताह अपनी इच्छाओं को प्राप्त करना संतुष्टि देगा। इस बात पर गौर करें की आपके लक्ष्य आपकी वास्तविक जरूरतों और इच्छाओं के साथ संरेखित हो रहे या नहीं। कभी-कभी हम जो सोचते हैं वह पूरा नहीं कर पाते हैं। इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है।

मूलांक-5: इस सप्ताह आप वास्तव में जो चाहते हैं, उस पर ध्यान देकर आप जीवन के नए अवसरों से गुजरने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होंगे। आज सफलता के अर्थ पर विचार कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि पर सुबह 6:09 बजे से कलश स्थापना का मुहूर्त, इस विधि से करें कलश स्थापना

मूलांक-6: इस सप्ताह अपने इंट्यूशन पर भरोसा करें और उन रिस्क के बारे में क्लियर रहें जिन्हें आप लेना चाहते हैं। अगर कुछ ज्यादा रिस्की लगता है तो दूसरों को काम सौंपने या हेल्प लेने में संकोच न करें।

मूलांक-7: इस सप्ताह अपने गोल्स पर फोकस करने के लिए समय निकालें और उस पर ध्यान केंद्रित करें, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखता है। याद रखें कि संतुष्टि ऐसे विकल्प चुनने से आती है, जो आपके लक्ष्य के अनुरूप हों।

मूलांक-8: इस सप्ताह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से आगे बढ़ना और अपने टास्क में समझदारी बरतना महत्वपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि के पहले दिन 1 घंटे 56 मिनट का उत्तम मुहूर्त, जानें दुर्गा पूजा विधि

मूलांक-9: इस सप्ताह छोटा-मोटा झटका लग सकता है। याद रखें कि हर बंद दरवाजा नए अवसरों की ओर ले जाता है। जीवन के विकास की प्रक्रिया पर भरोसा रखें और जान लें कि जल्द ही एक और मौका आपके सामने आने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!