23 सितंबर को मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, कल से शुरू होगा 3 राशियों का अच्छा टाइम
Transit Mars Rashifal Mangal Gochar in Rahu constellation: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कल होने जा रहा है। इस समय मंगल ग्रह चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं। कल राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर कुछ राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं।

Transit Mars Rashifal Mangal Gochar, 23 सितंबर को मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त होता है। मंगल समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। मंगल की चाल सभी ग्रहों को प्रभावित करती है। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कल होने जा रहा है। इस समय मंगल ग्रह चित्रा नक्षत्र में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, 23 सितंबर 2025 मंगलवार के दिन स्वाती नक्षत्र में 09:08 पी एम बजे तक मंगल का नक्षत्र गोचर होगा। स्वाती नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं। इस नक्षत्र में राहु ग्रह 13 अक्टूबर की सुबह तक रहने वाले हैं। मंगल का गोचर राहु के नक्षत्र में होना कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकत है। आइए जानते हैं-
कल से शुरू होगा 3 राशियों का अच्छा टाइम
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए मंगल का गोचर राहु के नक्षत्र में होना बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। वृषभ राशि के लिए ये चाल शुभ रहने वाली है।
कर्क राशि
मंगल का गोचर राहु के नक्षत्र में होना कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर राहु के नक्षत्र में होना शुभ माना जा रहा है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन